आज की दस बड़ी खबरें | 26 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें
देश | राजनीति | खेल | दुनिया | समाचार Today's big news 26 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news. आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
आज की दस बड़ी खबरें | 25 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 26 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
Advertisment
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
News of the Day | News Bulletin
अजित पवार की नई वकालत से मुसीबत में भाजपा
Advertisment
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शिक्षा में मुसलमानों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे उनके सहयोगी दलों में नाराजगी बढ़ गई है।
उपराष्ट्रपति कल राजस्थान जाएंगे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल 27 सितंबर, 2023 को एकदिवसीय दौरे पर चुनावी राज्य राजस्थान जाएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
Advertisment
प्रधानमंत्री आज जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में शाम 4 बजे जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
जी20 जनभागीदारी आंदोलन में देश भर के विभिन्न स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कौशल विकास संस्थानों से रिकॉर्ड 5 करोड़ से भी अधिक युवाओं ने भाग लिया है।
Advertisment
आज गुजरात दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री
वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 26 और 27 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे।
एशियाई खेल: महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर इस स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण पदक जीता
Advertisment
चीन के हांगचोओ में एशियाई खेल के दूसरे दिन भारत ने दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक सहित छह पदक झटके। भारत के पदकों की कुल संख्या 11 हो गई है।महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर इस स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है।
पीएम के सलाहकार अमित खरे का कार्यकाल बढ़ा
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में अमित खरे के कार्यकाल को 12 अक्टूबर से आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जो प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बराबर अवधि के लिए या अगले आदेश तक है।खरे 1985 बैच के झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त एलएएस अधिकारी हैं।उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर है।
Advertisment
भाजपा ने मप्र उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, केंद्रीय मंत्री तोमर, कुलस्ते, प्रल्हाद पटेल सहित 39 नाम शामिल
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायकी के चुनावी मैदान में उतार दिया है।भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद पटेल को नरसिंहपुर, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 और लोकसभा सांसद रीति पाठक को सीधी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
फ्रांस ने अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के लगभग दो माह के बाद अपने सैन्य दलों को वापस बुलाने का निर्णय लिया
Advertisment
फ्रांस ने अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के लगभग दो माह के बाद अपने सैन्य दलों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi