/hastakshep-prod/media/media_files/DFYIAjdTxpHOUUB5bArX.jpg)
Today's big news 26 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
News of the Day | News Bulletin
सीरिया: शान्ति प्रक्रिया में राजनैतिक गतिरोध एक बड़ा अवरोध, भरोसे की बहाली पर बल
सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पैडरसन ने देश में राजनैतिक पक्षों और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से मौजूदा गतिरोध को तोड़ने और भरोसा बहाल करने के लिए ठोस उपायों का आग्रह किया है। बुधवार को सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सीरिया के लिए व्यापक समाधान अब भी पहुँच से दूर है, और स्थानीय आबादी की पीड़ा और हताशा गहरा रही है। विशेष दूत के अनुसार, इन हालात को यूं स्वीकार नहीं किया जा सकता है, चूँकि हालात और बिगड़ते चले जाने की आशंका है, जिससे नई चुनौतियाँ उभरेंगी। इस क्रम में, उन्होंने राजनैतिक प्रक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया है, ताकि ज़मीनी स्तर पर ज़रूरतों को पूरा किया जाना और उम्मीदों पर खरा उतर पाना सम्भव हो।
पाकिस्तान बाढ़, जलवायु न्याय के लिए एक 'निर्णायक परीक्षा', गुटेरेस
पाकिस्तान, अपने यहाँ, वर्ष 2022 में आई भीषण बाढ़ के प्रभावों के तहत, तकलीफ़ देह पुनर्निर्माण प्रक्रिया से जूझ रहा है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को, देश के लिए सहायता संकल्पों की मांग फिर दोहराई है. संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने साथ ही, दुनिया भर में अत्यन्त चरम मौसम के लिए निर्बल होते जा रहे देशों की सुरक्षा के लिए पूर्व चेतावनी वाली प्रणालियाँ मज़बूत करने और कार्बन उत्सर्जनों में कमी करने की ज़रूरत को भी रेखांकित किया है. यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने, न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में कहा कि पाकिस्तान की जद्दोजहद में, दुनिया किस तरह उसका साथ देती है, यह जलवायु न्याय के लिए एक “निर्णायक परीक्षा” है।
काराबाख़: अज़रबैजान से आग्रह, जातीय आर्मिनियाई आबादी के अधिकारों की गारंटी दी जाए
संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने बुधवार को अज़रबैजान से अपील की है कि काराबाख़ क्षेत्र में जातीय आर्मिनियाई समुदाय के अधिकारों की गारंटी दी जानी होगी। साथ ही, वहाँ रहने वाले लोगों के अधिकारों की तयशुदा अन्तरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप रक्षा सुनिश्चित की जानी अहम है। न्यायेतर, बिना सुनवाई के और मनमाने ढंग से मौत की सज़ा दिए जाने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर मॉरीस टिडबॉल-बिंज़ ने अज़रबैजान से कहा कि सैन्य कार्रवाई के सन्दर्भ में, काराबाख़ क्षेत्र में जीवन के अधिकार के हनन के संदिग्ध मामलों की तुरन्त, स्वतंत्र जाँच कराई जानी ज़रूरी है। बताया गया है कि इस सैन्य कार्रवाई के दौरान शान्तिरक्षकों समेत अनेक लोगों की मौत हुई है। यूएन के विशेष रैपोर्टेयर टिडबॉल-बिंज़ ने कहा कि जाँच प्रक्रिया को अन्तरराष्ट्रीय मानकों के तहत आगे बढ़ाया जाना होगा, जिसके लिए निष्पक्षता व पारदर्शिता को अपनाया जाना अहम है।
उपराष्ट्रपति आज बिहार दौरे पर जाएंगे
उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ आज बिहार जायेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में ये उनकी पहली यात्रा होगी। उपराष्ट्रपति, डॉ (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ, नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे, जहां वह छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री कल आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर का विशिष्ट कार्यक्रम 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 30 सितंबर, 2023 को सुबह 10 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ करेंगे।
'संकल्प सप्ताह' आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम बीती 7 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर गवरनेंस में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है।
एनसीआर में 1 अक्टूबर से डीजल के जेनरेटर चलाने पर पूरी तरीके से लगेगी पाबंदी
एनसीआर में 1 अक्टूबर से ग्रेप सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में डीजल के जेनरेटर चलाने पर पूरी तरीके से पाबंदी लगाई जाएगी। ग्रेप सिस्टम को चार चरणों में लागू किया जाएगा। इसको लेकर सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके तहत हाईराइज सोसाइटी, मॉल और अस्पतालों और इंडस्ट्री में ऐसे जेनरेटर को ही चलाने की इजाजत होगी, जो पीएनजी या बायो फ्यूल पर चलते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi