आज की दस बड़ी खबरें | 4 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 4 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news. आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
Advertisment
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-भारत 2047 तक भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त विकसित राष्ट्र होगा। श्री मोदी ने कहा- विवादों के समाधान का एकमात्र तरीका बातचीत और कूटनीति।
जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले चौथी और अंतिम शेरपा बैठक कल हरियाणा के मेवात में शुरू हुई।
Advertisment
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Heath Streak का 49 साल की उम्र में निधन होने का समाचार है। सोशल मीडिया पर उनके परिवार ने की पुष्टि है। स्ट्रीक लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सौर मिशन आदित्य एल-वन के लिए पृथ्वी की कक्षा में पहले चरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की।
इसरो आगामी 22 सितम्बर को चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को पुन: सक्रिय करेगा, फिलहाल इसे चंद्रमा की सतह पर अपने सभी कार्य पूरा करने के बाद निष्क्रिय कर दिया गया है।
Advertisment
वर्ष 2023 का दूसरा नौसेना कमांडर्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। वर्ष में दो बार आयोजित किये जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मेलन में नौसेना कमांडर महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार करेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस यात्रा में वे जयपुर, कोटा और टोंक जाएंगे।
खबर है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए 'भारत जोड़ो पदयात्रा' का आयोजन करेगी। बताया जाता है कि 7 सितंबर को शाम पांच बजे से छह बजे के बीच देशभर में पदयात्रा निकाली जाएगी।
Advertisment
कांग्रेस ने भारतमाला परियोजना पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी दोस्तों को सौंपी गईं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने भारत से नए चीनी मानचित्र पर 'शांत रहने' को कहा है, जिसके बारे में भारत का कहना है कि पड़ोसी देश ने उसके इलाकों पर दावा किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi