आज की दस बड़ी खबरें | 4 जुलाई 2023 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 4th July 2023. 4 July 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 4 July 2023, Latest News in Hindi 4 July 2023, Trending news in Hindi. 4 जुलाई 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
Advertisment
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
अब अपना वित्तीय लेखा-जोखा ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे राजनीतिक दल। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर दी जानकारी।
वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने कल सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के अपर सचिव का पदभार संभाल लिया है। इस पद पर पहले लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी नियुक्त थे, जो 28 फरवरी, 2023 को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
Advertisment
मुंबई आज और कल 5 जुलाई के दौरान जी-20 रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग (आरआईआईजी) शिखर सम्मेलन और अनुसंधान मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग के गठन और घरेलू हिंसा के तहत विवाहित पुरुषों द्वारा आत्महत्या के मुद्दे पर दिशानिर्देश तैयार करने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।
विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आगामी 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी।
Advertisment
बांग्लादेश के खिलाफ 9 जुलाई से शुरू होने वाली क्रमशः तीन मैचों की टी20ई और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई महिला चयन समिति ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सोमवार को बेंगलुरु पहुंची।
संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव अमीना मोहम्मद सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचीं।
Advertisment
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक आदेश जारी कर कर्नाटक में कथित तौर पर शीर्ष भाजपा नेताओं से जुड़े बिटकॉइन घोटाले की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है।
टोक्यो, 2020 ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और राष्ट्रमंडल खेल 2022 की चैंपियन अचिंता शिवली एशियन गेम्स, 2023 के लिए चार सदस्यीय भारतीय भारोत्तोलन टीम में शामिल होंगी।