Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 5 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें

Today's big news 5 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news. आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

author-image
hastakshep
05 Sep 2023
Morning Breaking news

आज की दस बड़ी खबरें | 5 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

18 से 22 सितंबर के बीच संसद के विशेष सत्र से पहले, भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक, समावेशी गठबंधन (INDIA) पार्टियों के फ्लोर नेता मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आधिकारिक आवास पर मिलेंगे। समझा जाता है कि विपक्षी दलों द्वारा सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।

नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) ने स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) को यह सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है कि गुरुवार सुबह 6 बजे से 11 सितंबर तक सभी मेट्रो पार्किंग बंद रहें।

Advertisment

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) का गठन  किया है। इस समिति के सदस्यों में सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया है।'' मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा सीईसी के अन्य सदस्यों में पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस. सिंह देव, केजे. जॉर्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक, पीएल. पुनिया, ओमकार मरकाम और वेणुगोपाल शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि वो दिन दूर नहीं जब संविधान संशोधन के जरिये संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। उपराष्ट्रपति कल जयपुर में "विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय" की छात्राओं के साथ "राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी" विषय पर संवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। छात्राओं से संवाद के दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के लिए आसमान ही सीमा है, वे हर क्षेत्र में - प्रशासन, सेना, कॉरपोरेट में सफलता के नए प्रतिमान गढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं को कहा कि अपने निर्णय स्वयं लें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। पुरुषों की नकल मत कीजिए, वे आपसे श्रेष्ठ नहीं हैं, अपने आपको मौलिक रखिये।

संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने मणिपुर में यौन हिंसा, न्यायेतर हत्याओं, जबरन विस्थापन, यातना और बुरे बर्ताव समेत मानवाधिकार उल्लंघन व दुर्व्यवहार के गम्भीर मामलों की ख़बरों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि सामुदायिक टकराव से उपजे हालात से निपटने के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई। मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के एक समूह ने सोमवार को भारत के मणिपुर राज्य में स्थिति पर अपना एक वक्तव्य जारी किया है।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा दिमाग को आकार देने के प्रति उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य की पटकथा लिख रहे हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर अभियान का महत्‍वपूर्ण काम पूरा करने के बाद अब स्‍लीप मोड में चला गया है। इसरो ने कहा कि कमांड पर, विक्रम लैंडर ने इंजन चालू कर दिया, उम्मीद के मुताबिक स्वयं को लगभग 40 सेमी की दूरी पर ऊपर उठाया और सुरक्षित रूप से उतर गया। 30- 40 सेमी दूर विक्रम लैंडर अपने लक्ष्य से आगे निकल गया है और इसलिए इसके पेलोड अब बंद कर दिए गए हैं।

Advertisment

जी-20 सम्मेलन के कारण आगामी 8 से 10 सितंबर के बीच 160 घरेलू उड़ानों के रद्द होने की संभावना है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अपने निर्धारित समय पर ही उड़ेंगी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट प्रशासन के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि रद्द उड़ानों के एवज में यात्री अपना पूरा पैसा रिफंड ले सकते हैं।

जी-20 सम्मेलन के दौरान राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकि मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकि सभी स्टेशनों पर मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi

Advertisment
सदस्यता लें