भारतीय जनता पार्टी ने और मीडिया ने भी यह मान लिया कि उनकी हार का कारण मोहन भागवत का बयान है कि आरक्षण में फेरबदल होना चाहिए – यह उतना ही सच है जितना कि झूठ।
Advertisment
उनकी हार का वास्तविक कारण पिछड़ी ताकतों का एका है और नीतीश कुमार के बारे में फैलाया गया झूठ है।
Advertisment
कौन इस बात से इनकार कर सकता है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की बढ़ोत्तरी नहीं हुई।
Advertisment
नीतीश कुमार के कार्यकाल के सबसे बड़े गवाह तो सुशील कुमार मोदी ही हैं।
Advertisment
भाजपा की और उनके लोगों की सबसे बड़ी गलती लगातार झूठ बोलना रहा।
Advertisment
जो भी हो अब सच सबके सामने है।
एक्जिट पोल भी इसी गलतफहमियों का शिकार रहा। उसे बिहार की सामाजिक जटिलता की समझ को सिर्फ जातीयता समझा। मुसलमानों को केवल भाजपा विरोधी समझा।
आखिर क्या कारण है कि एक्जिट पोल में भी बहुमत महागठबंधन का ही था ?
ख़ैर, अब सच का सामना भाजपा को करना है, जो कि वह नहीं करेगी। बड़बोलापन भारतीय भ्रम दल की विशेषता है। बहुत ताव से कह रहे थे कि कितना दूं। नीतीश जी की बोली में बिहार को खरीदना चाहते हैं। चलो बिहार ने उनके 51 को खरीद लिया। मेहरबानी कर भ्रम दल वाले विधान मंडल में बोल कर भागिएगा नहीं। सुन लीजिएगा बिहारी एकता की बोली।
नरेंद्र मोदी के बारे में क्या लिखूं, भाइयो और बहनो – झूठ ही हमारा सत्य है।
जुगनू शारदेय
bihar politics bihar news
2024 में भाजपा की हर तय | नीतीश कुमार | ब्रेकिंग न्यूज | बिहार की राजनीति | hastakshep