अब तक की बड़ी ख़बरें | morning Headlines | breaking news 13 August |

author-image
hastakshep
13 Aug 2019
अब तक की बड़ी ख़बरें | morning Headlines | breaking news 13 August |

अब तक की बड़ी ख़बरें | morning Headlines | breaking news 13 August | india news | top news | #DBLIVE | #MorningNews | #HindiNews | #BreakingNews | #Watch | #video |

अयोध्या केस में आज होगी सुनवाई।

सोनभद्र जाएंगी प्रियंका गांधी।

केरल के बाद कर्नाटक जाएँगे राहुल गांधी।

डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा की सदस्यता के लिए आज करेंगे नामांकन।

ममता बनर्जी ने खेला हिंदुत्व कार्ड।

सुषमा स्वराज की प्रार्थना सभा आज।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुलाई अहम बैठक।

जम्मू-कश्मीर मसले पर सुनवाई आज।

धार्मिक संगठनों का पंजाब बंद।

विजय माल्या की अर्जी पर आज होगी सुनवाई।

भारत में गूगल पर इस साल भी सबसे ज्यादा ढूंढ़ी गईं सनी लियोन

भारत में गूगल सर्च में इस साल अगस्त के पहले हफ्ते तक सबसे अधिक ढूंढे जाने वाली हस्तियों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री सनी लियोन शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।

केरल को बारिश से फौरी राहत

केरल में सोमवार को काफी कम बारिश हुई, जिससे यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों और उनके बचाव कार्य में लगे कर्मियों को राहत मिली है।

भाजपा ने चिदंबरम की कश्मीर पर टिप्पणी की निंदा की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की उस टिप्पणी को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया, जिसमें उन्होंने (चिदंबरम ने) कथित तौर पर कहा कि अगर कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो भाजपा अनुच्छेद 370 को रद्द नहीं करती।

पहलवान महावीर फोगाट बेटी बबीता संग भाजपा में शामिल

पहलवान बबीता फोगाट व उनके पिता महावीर फोगाट सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

गूगल डूडल ने विक्रम साराभाई की 100वीं जयंती मनाई

जैसा कि चंद्रयान-2, 20 अगस्त तक चंद्रमा तक पहुंचने और 7 सितंबर को पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह पर ‘विक्रम’ नामक एक लैंडर को छोड़ने के लिए तैयार है, सोमवार को गूगल ने डूडल के जरिए डॉ. विक्रम साराभाई का 100 वां जन्मदिन मनाया, जिन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में 80 फीसदी कामकाजी लोग कार्यस्थल पर होते हैं बीमार

ऑस्ट्रेलिया में पांच में चार कामकाजी लोग असुरक्षित कामकाजी प्रथा के माहौल में हैं और वे इसके कारण घायल हो रहे हैं, बीमार हो रहे हैं या फिर काम पर दर्दनाक स्थितियों के कारण दोनों से पीड़ित हो जा रहे हैं। एक सर्वेक्षण से यह खुलासा हुआ है।

पाकिस्तान के हिंदू नेताओं ने कश्मीर पर भारत के फैसले की निंदा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिंदू नेताओं ने जम्मू एवं कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव के भारत सरकार के फैसले को खारिज करते हुए इसकी निंदा की है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह जानकारी दी।

मुकेश अंबानी ने मौजूदा मंदी को अस्थायी बताया

भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांतों को मजबूत बताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्रों में चल रही मंदी अस्थायी है।

तटरक्षक पोत में आग, 1 लापता, 28 बचाए गए

विशाखापट्टनम तट पर तटरक्षक के एक अपतटीय पोत में सोमवार को आग लगने के बाद 28 कर्मियों को बचा लिया गया, जबकि चालक दल का एक सदस्य लापता है।

Subscribe