Advertisment

कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया अलवर लिंचिग और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों का मुद्दा

author-image
hastakshep
23 Jul 2018

कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया अलवर लिंचिग और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों का मुद्दा

Advertisment

नई दिल्ली, 23 जुलाई। सोमवार को लोकसभा में राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति  को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे जाने (मॉब लिचिंग) का मुद्दा कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया। इस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व अन्य ने विरोध जताया। इस मुद्दे को शून्य काल के दौरान उठाते हुए कांग्रेस के अलवर से सांसद करण सिंह यादव ने कहा कि 'राज्य में इस तरह की यह चौथी घटना है।'

करण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि शनिवार को हुए इस हमले के पीछे स्वघोषित गौरक्षक हैं। उन्होंने राजस्थान पुलिस द्वारा पीड़ित को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने को लेकर भी हमला किया।

बता दें रकबर खान उर्फ अकबर (28) की शनिवार को भीड़ द्वारा गौ तस्कर होने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला गया था।

Advertisment

इससे पहले दिन में लोकसभा में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों का मुद्दा उठाया, जिस पर दोनों दलों के सदस्यों में झड़प हुई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,

"देश में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। जब कठुआ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ तो भाजपा विधायक.. जो मंत्री थे वे दुष्कर्म के आरोपियों के समर्थन में आए थे।"

Advertisment

श्री सिंधिया ने कहा,

"यहां तक कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में दुष्कर्मी दूसरा कोई नहीं भाजपा का एक विधायक था।"

उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी है। सेंगर को सीबीआई ने 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

Advertisment

जब सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का मामला उठाया तो उन्हें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रोका।

सुमित्रा महाजन ने कहा,

"हर चीज पर राजनीति नहीं करें। मैं भी एक महिला हूं।"

इसके बाद सिंधिया ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, "देश में हर साल 40,000 से ज्यादा दुष्कर्म के मामले पंजीकृत होते हैं। इसमें 19,000 मामले नाबालिगों के दुष्कर्म से जुड़े हैं।"

Advertisment
Advertisment
Subscribe