Advertisment

भोपाल में भाकपा का दिग्विजय को समर्थन

author-image
hastakshep
22 Apr 2019
New Update
बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी आम जनता को तबाह कर देगी: राज्य सरकार तत्काल वापस ले—भाकपा

Advertisment

भोपाल, 22 अप्रैल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - Communist Party of India (भाकपा) ने मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र (Bhopal parliamentary constituency of Madhya Pradesh) से कांग्रेस उम्मीदवार (Congress candidate) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) का समर्थन करते हुए अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। भाकपा ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में राज्य में चार संसदीय क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

Advertisment

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव और सचिव मंडल सदस्य शैलेन्द्र कुमार शैली ने कहा है कि भाजपा द्वारा भोपाल संसदीय क्षेत्र से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) को प्रत्याशी बनाने से भाजपा के मूल फासिस्ट चरित्र का पर्दाफाश हुआ है।

Advertisment

उन्होंने आगे कहा,

Advertisment

"प्रज्ञा ठाकुर पर मालेगांव बम विस्फोट और सुनील जोशी हत्याकांड जैसी गंभीर वारदातों में प्रकरण दर्ज हैं। वह नौ साल जेल में भी रही हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। साम्प्रदायिक, कट्टरपंथी प्रज्ञा ठाकुर का संसद में चुनकर जाना संसदीय गरिमा और भारत के संवैधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए घातक है। इसलिए भाकपा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है।"

Advertisment

CPI to support Digvijaya Singh in Bhopal

Advertisment

भाकपा ने राज्य के चार संसदीय क्षेत्रों शहडोल, खरगोन, बालाघाट और सीधी से भाकपा प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भोपाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी को मैदान में न उतारने का फैसला लिया है। भोपाल में 12 मई को मतदान होने वाला है।

Advertisment

Advertisment
सदस्यता लें