Advertisment

#AssamFloodRelief : बाढ़ग्रस्त असम की मदद करने की हिमा दास की अपील

author-image
hastakshep
17 Jul 2019
New Update
बहन जी का भय मुक्त प्रदेश : थाने में होते हैं बलात्कार!

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2019. भारत की स्टार धाविका हिमा दास (India's star runner Hima Das alis Hima MON JAI ) ने बाढ़ की चपेट में आए अपने गृह प्रदेश असम को बचाने के लिए लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की है।

Advertisment

हिमा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा -

"हमारे प्रदेश असम में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है। 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं। इसलिए मैं बड़े कॉरपोरेट घरानों और लोगों से यह अपील करना चाहती हूं कि वह हमारे राज्य की इस मुश्किल स्थिति में मदद करें।"

हिमा ने बताया कि उन्होंने खुद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है। खबरों के मुताबिक, हिमा ने इंडियन ऑइल फाउंडेशन से मिलने वाली अपनी आधी तनख्वाह राहत कोष में दी है।

Advertisment

असम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तकरीबन 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।

 

असम राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक 4,175 गांव के 46,28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Advertisment

Advertisment

Advertisment
सदस्यता लें