Advertisment

अयोध्या में 6 लाख दीपक जलाने पर बोले जस्टिस काटजू, इससे 6 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी !

author-image
hastakshep
27 Oct 2019
New Update
Justice Markandey Katju welcomes the decision of Pakistan to release 151 Indian fishermen

अयोध्या में 6 लाख दीपक जलाने पर बोले जस्टिस काटजू, इससे 6 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी !

Advertisment

नई दिल्ली, 27 अक्तूबर 2019. अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर सर्वोच्च न्यायालय के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि 6 लाख दीपक जलाने से 6 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी।

बता दें भगवान राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को तीसरा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राम की पैड़ी पर 4 लाख 10 हजार और 11 अन्य स्थलों पर 2 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए, जिसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

Advertisment

इस खबर पर कटाक्ष करते हुए जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपने सत्यापित फेसबुक पेज पर लिखा,

“दिवाली मनाने के लिए अयोध्या में सरयू तट पर 6 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत में हाल ही में ऑटो और आईटी सेक्टर में जिन 6 लाख लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है, उनकी भरपाई के लिए 6 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी।

Advertisment

हरि ओम”

कौन हैं मार्कंडेय काटजू?

अपने ऐतिहासिक फैसलों के लिए प्रसिद्ध रहे जस्टिस मार्कंडेय काटजू 2011 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए उसके बाद वह प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन रहे। आजकल वह अमेरिका प्रवास पर कैलीफोर्निया में समय व्यतीत कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं और भारत की समस्याओं पर खुलकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisment
सदस्यता लें