नई दिल्ली May 5, 2016 | एक सप्ताह से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय -Jawaharlal Nehru University (जेएनयू) परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar, President of JNU Student Union) की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Advertisment
कन्हैया के मित्र उमर खालिद ने बताया,
Advertisment
"कन्हैया की हालत खराब है। वह अर्ध-चेतन अवस्था में है। उनके अंगों को अंदरूनी नुकसान पहुंचने की आशंका है।"
Advertisment
खालिद के मुताबिक कन्हैया को गुरुवार सुबह उलटी होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Advertisment
जेएनयूएसयू के अध्यक्ष कन्हैया और जेएनयू के अन्य 19 विद्यार्थी परिसर में नौ फरवरी को हुए बवाल की जांच करने वाली एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा उन्हें सुनाई गई सजा के खिलाफ 28 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
"अन्य विद्यार्थियों का स्वास्थ्य भी तेजी से बिगड़ रहा है। सभी विद्यार्थियों का करीब चार-छह किलोग्राम वजन कम हो गया है।" उच्च स्तरीय समिति ने खालिद को भी सजा के तौर पर जेएनयू से एक सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया है।
खालिद ने कहा,
"यह अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल का आठवां दिन है। जेएनयू प्रशासन अब भी टस से मस नहीं हुआ है।"
उमर खालिद ने कहा -
Lets us show the sanghi VC his place. It will be a fight to the finish!
भूख हड़ताल पर बैठे कन्हैया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती भूख हड़ताल पर बैठे कन्हैया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें