Advertisment

दिग्विजय सिंह का दावा, भाजपा ने जनता को जो जख्म दिए, कांग्रेस सरकार उसका समाधान देगी

author-image
hastakshep
19 Apr 2019
New Update
कुर्सी बड़ी ख़राब चीज़ है, मोदीजी की ग़लती थोड़ी ना हैं !!

Advertisment

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में भोपाल संसदीय क्षेत्र (Bhopal Parliamentary Constituency) से कांग्रेस प्रत्याशी (Congress candidate) दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा है कि प्रदेश के लोगों को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार ने जो दर्द दिए हैं, कांग्रेस उसका समाधान देगी।

Advertisment

श्री सिंह ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकारों ने दर्द दिया है, हम समाधान देंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर सेक्टर के उद्योगों के लिए एक अलग नीति बना रही है। उद्योगों की जरूरत को पूरा करने के लिये सिस्टम की कार्यशैली में परिवर्तन लाएंगे।

Advertisment

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योगों की कमर तोड़ दी। भाजपा सरकार औद्योगिक विकास की बातें करती रही और प्रदेश के पीथमपुर और मंडीदीप जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों मजदूरों की छंटनी कर दी गई। भोपाल के बैरागढ का कपड़ा बाज़ार नोटबंदी और जीएसटी की मार से अब तक उबर नहीं पाया है।

Advertisment

कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवराज सरकार ने लघु उद्योग मंत्रालय बनाया, लेकिन उनकी समस्याएँ जस की तस हैं। जीएसटी लागू होने के बाद लघु उद्योगों को मिलने वाली डेढ़ करोड़ रुपए तक की एक्साइज में छूट बंद कर दी गई। बड़े उद्योगपतियों की 'दोस्त' सरकार के इस निर्णय के कारण लघु उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

Advertisment

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, गारमेंट और सर्विस सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा। औद्योगिक संगठनों की समस्याओं पर उनकी सलाह से निर्णय लिया जाएगा।

Advertisment
?list=PLPPV9EVwmBzB-TQC5Cxzm2gY_Oqcd3EIC

Advertisment
सदस्यता लें