Advertisment

प्रियंका का भाजपा पर जोरदार हमला, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है

author-image
hastakshep
31 Oct 2019

प्रियंका का भाजपा पर जोरदार हमला, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है

Advertisment

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर 2019. देश के प्रथम गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

श्रीमती गांधी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और पंडित जवाहर लाल नेहरू का मुस्कुराता हुआ संयुक्त चित्र ट्विटर पर पोस्ट करते हुए टिप्पणी की –

“सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के क़रीबी साथी थे और RSS के सख़्त ख़िलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख के बहुत ख़ुशी होती है, क्योंकि भाजपा के इस ऐक्शन से दो चीज़ें स्पष्ट होती हैं:

Advertisment
  1. उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तक़रीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे।
  2. सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।“

भारत को एक वास्तविक धर्मनिरपेक्ष मुल्क घोषित किया था सरदार पटेल ने

बता दें भारत के ‘‘लौहपुरूष’’ सरदार पटेल ने कांग्रेस के जयपुर सत्र में ऐलान किया था कि धर्मनिरपेक्षता की किसी भी कीमत पर हिफाजत करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। ‘‘भारत एक वास्तविक धर्मनिरपेक्ष मुल्क है।’ उन्होंने 1949 में ‘हिन्दु राज्य की बात को पागलपन भरा विचार’ घोषित किया था।’

Advertisment

मद्रास के अपने व्याख्यान में (1949), उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि मुल्क के सामने खड़ी अन्य चुनौतियों के अलावा कांग्रेस ‘आरएसएस आन्दोलन’ से भी निपट रही है:

“हम लोग जो सरकार में हैं वह आरएसएस आन्दोलन से भी निपट रहे हैं। वह चाहते हैं कि हिन्दू राज्य या हिन्दू संस्कृति को बलपूर्वक थोपा जाए। कोई भी सरकार इसे बरदाश्त नहीं कर सकती है। इस देश में लगभग उतने ही मुसलमान हैं जितने उस हिस्से में हैं जो अलग हो चुका है। हम उन्हें भगाने वाले नहीं हैं। बंटवारे के बावजूद, ऐसा काम करना शैतानी होगा। हमें यह समझना होगा कि वे यहां रहनेवाले हैं और यह हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि उन्हें महसूस हो कि यह मुल्क उनका भी है।“

 

Advertisment

Topics - Sardar Vallabhbhai Patel, sardar patel, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, राष्ट्रीय एकता दिवस, National unity day, मन की बात, हिन्दु राज्य,

सरदार वल्लभभाई पटेल, Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2019, Sardar Vallabhbhai Patel Quotes, जानिए लौह पुरुष के प्रेरक वाक्य,

Advertisment
सदस्यता लें