राजस्थान : एक्जिट पोल में कांग्रेस की प्रचंड जीत के आसार
Advertisment
Rajasthan: Congress's massive victory in exit poll
नई दिल्ली, 07 दिसम्बर। एक्जिट पोल के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में पिछले 20 साल का रिकार्ड रहा है कि जो पार्टी सत्ता में रहती है, वह दोबारा सत्ता हासिल नहीं कर पाती।
Advertisment
राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए हुए चुनाव में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को 119 से 141 सीटें दी गई हैं, जबकि भाजपा को 55 से 72 सीटें दी गई हैं।
रिपब्लिक टीवी-सीवोटर ने कांग्रेस को 81 से 101 सीटें और भाजपा को 83 से 103 सीटें दी हैं।
द टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 105 और भाजपा को 85 सीटें मिलने की संभावना जताई है। बसपा को सात और अन्य को दो सीटें मिलने की बात कही गई है।
Advertisment
न्यूज24 ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत (110 से 120 सीटें) मिलने की बात कही है, जबकि भाजपा को 70 से 80 सीटें मिलने की बात कही है।
वर्ष 2013 में भाजपा को 163 सीटें मिली थीं और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं।
राजस्थान में मतदान सात दिसंबर को हुआ है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।