Advertisment

तोड़ दे दुश्‍मन की नली, राम और अली

author-image
hastakshep
17 Feb 2018
New Update
'Zindagi ne ek din kaha ki tum lado...'

मुंबई में जारी हुआ भोजपुरी फिल्‍म ‘तोड़ दे दुश्‍मन की नली, राम और अली’

Advertisment

मुबंई (न्यूज़ हेल्पलाइन)। शुजय फिल्‍म्‍स क्रियेशन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘तोड़ दे दुश्‍मन की नली, राम और अली’ का फर्स्‍ट लुक मुंबई में जारी किया गया। फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक से साफ पता चलता है कि यह फिल्‍म देश की कौमी एकता पर आधारित एक्‍शन फिल्‍म है। इसमें फिल्‍म के लीड हीरो निसार खान और राज यादव काफी हिंदु-मुसलमान के गेट अप में नजर आ रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में मंदिर और मस्जिद को दिखाया गया, जिसको लेकर आज भारत में कौमी एकता पर खतरे की स्थिति बनी हुई है।

फिल्‍म ‘तोड़ दे दुश्‍मन की नली, राम और अली’ फर्स्‍ट लुक जारी होने के बाद फिल्‍म के निर्माता रनजीत (शुभम सिंह) ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मुद्दों पर बनी एक बेहतरीन इंटरटेनिंग फिल्‍म है। यह दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। हमारी देश की संस्‍कृति गंगा जमुनी तहजीब की रही है, मगर इन‍ दिनों ये खतरे में नजर आ रही है। इसको लेकर एक प्‍यारी सी कहानी है ‘तोड़ दे दुश्‍मन की नली, राम और अली’। इसमें आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश भी छुपा है। उम्‍मीद है यह फिल्‍म लोगों को पसंद आयेगी। जल्‍द ही इसके रिलीज का डेट भी अनाउंस किया जायेगा।

वहीं, फिल्‍म के निर्देशक संदीप गुप्‍ता और शुभम सिंह ने कहा कि फिल्‍म की कहानी जितनी खूबसूरत है, उतने ही अच्‍छे फिल्‍म में गाने भी हैं।

Advertisment

सभी कलाकारों ने इस फिल्‍म में अपना बेस्‍ट दिया है और सेट पर जमकर पसीने बहाये हैं।

बता दें कि निसार खान और राज यादव के अलावा गार्गी (प्रियंका) प‍ंडित, सोनाली बिष्‍ट, उमेश सिंह, सौरभ अश्‍वेरी, संजय महानंदा मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। इसके अलावा ग्‍लोरी मोहनता का आइटम नंबर लोगों को पसंद आयेगा। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

फिल्‍म के गीत लिखे हैं आजाद सिंह, श्‍याम देहाती, यादव राज व फणींद्र राव ने और संगीत दिया है छोटे बाबा और साहिल खान ने। स्‍टोरी अरूण सिंह की है।

Advertisment
सदस्यता लें