अगले महीने शुरू हो सकती है ओलम्पिक के लिए टिकट की ब्रिकी

hastakshep
30 Jul 2019
अगले महीने शुरू हो सकती है ओलम्पिक के लिए टिकट की ब्रिकी अगले महीने शुरू हो सकती है ओलम्पिक के लिए टिकट की ब्रिकी

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2019 : आगामी वर्ष 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों (Olympic games) के लिए भारत में टिकट की ब्रिकी अगले महीने शुरू होने की संभावना है। एक बयान में भारतीय ओलम्पिक संघ (Indian Olympic Association) (आईओए) ने बताया कि फैनेटिक स्पोर्ट्स नामक कम्पनी को भारत में आधिकारिक रूप से टोक्यो ओलम्पिक खेलों के टिकटों की ब्रिकी की जिम्मेदारी दी गई है।

Information on the Authorised Ticket Resellers for the Olympic games

मुंबई स्थित यह कम्पनी अगस्त में टिकटों की ब्रिकी शुरू कर सकती है। अगले साल होने वाले ओलम्पिक के लिए टिकटों की मांग अभी से बहुत बढ़ गई है।

भारत ने 2016 में ब्राजील के शहर रियो में हुए ओलम्पिक खेलों में भारत ने केवल दो पदक जीते थे।

अगला आर्टिकल