Advertisment

5 जून को भाजपा नेताओं के कार्यालयों, घरों के सामने जलाई जाएंगी किसान विरोधी कानूनों की प्रतियां

author-image
hastakshep
30 May 2021
New Update
लॉकडाउन के तीन दिनों में ही अर्थव्यवस्था चरमरा गई, एक सर्वसमावेशी आर्थिक पैकेज की घोषणा हो --माकपा

Sanjay Parate संजय पराते, माकपा छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव हैं।

Advertisment

On June 5, copies of anti-farmer laws will be lit in front of BJP leaders' offices, homes

Advertisment

रायपुर, 30 मई 2021. संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान सभा व आदिवासी एकता महासभा सहित छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन के विभिन्न घटक संगठन 5 जून को भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य भाजपाई जन प्रतिनिधियों के कार्यालयों और घरों के समक्ष किसान विरोधी तीनों कानूनों की प्रतियां जलाएंगे तथा इन कानूनों की वापसी की मांग करेंगे।

Advertisment

आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि पिछले साल 5 जून को ही इन किसान विरोधी कानूनों को अध्यादेशों के रूप में देश की जनता पर थोपा गया था। तभी से इन अध्यादेशों और बाद में बने कानूनों के खिलाफ देश की आम जनता संघर्ष कर रही है और पिछले 6 महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर देश के लाखों किसानों का ऐतिहासिक धरना जारी है।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि 5 जून को ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 1974 में तत्कालीन केंद्र सरकार के तानाशाहीपूर्ण रूख के खिलाफ 'संपूर्ण क्रांति' का बिगुल फूंका था। यह जन आंदोलन देश में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शासन देने और गरीब मजदूर-किसानों को खुशहाल बनाने वाली नीतियों को लागू करने की अवधारणा पर आधरित थी। देश के किसान संगठन आज इसी अवधारणा पर आधारित जन आंदोलन का संचालन कर रहे हैं।

Advertisment

किसान सभा नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार संपूर्ण क्रांति के आंदोलन ने देश की आम जनता को आपातकाल से मुक्ति दिलाई थी, उसी प्रकार कृषि कानूनों के खिलाफ यह देशव्यापी किसान आंदोलन भी देश की जनता को मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों से मुक्ति दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है।

Advertisment

उन्होंने आम जनता के सभी तबकों से इस देशभक्तिपूर्ण संघर्ष को मजबूत करने के लिए अपना योगदान देने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इस संघर्ष के क्रम में 5 जून को छत्तीसगढ़ और पूरे देश में देश की जनता पर इन किसान विरोधी कानूनों को थोपने वाली पार्टी भाजपा के जन प्रतिनिधियों के कार्यालयों व घरों के सामने इन कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।

Advertisment
सदस्यता लें