/hastakshep-prod/media/post_banners/mMBiBJwfxilEk2Y1FVY7.jpg)
ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 2 August 2022
दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार
ईडी ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर छापा मारा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड अखबार के कार्यालय पर पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की।
आवाज दबाने की सरकार की कोशिश के खिलाफ लड़ते रहेंगे : राहुल गांधी
देश में बढ़ती महंगाई अन्य मुद्दों पर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। इसी बीच राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।
केरल में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि केरल में पांचवां मंकीपॉक्स का मामला दर्ज किया गया है। उधर दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज को संक्रमण से ठीक होने के बाद एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
2019 से 2021 के दौरान 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन कर देश में रह रहे 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ो नोटिस दिया गया है। ये नोटिस 2019 से 2021 के दौरान दिए गए। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में ये जानकारी दी।
सीयूईटी पीजी की परीक्षा 1 से 11 सितंबर तक चलेगी
पीजी दाखिलों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) की तारीख घोषित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने बताया कि सीयूईटी (पीजी) 2022 का आयोजन 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10 और 11 सितंबर को किया जाएगा। अग्रिम शहर सूचना और प्रवेश पत्र जारी करने की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। कुमार के मुताबिक टेस्ट पेपर कोड और शिफ्ट और समय के साथ विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा की जाएगी। एनटीए को शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत 66 विश्वविद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारत में एक दिन में कोरोना के 13,734 नए मामले, 34 मौतें
भारत में कोरोनावायरस के एक दिन में 13,734 नए मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 16,464 मामलों के मुकाबले कम है। इसी दौरान इस बीमारी से 34 मौतें हुई।
पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से की मुलाकात
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा है कि भारत की 'पड़ोसी पहले' और मालदीव की 'भारत पहले' नीति एक दूसरे की 'पूरक' है और दोनों नीतियां विशेष साझेदारी को आगे ले जाती हैं।
सीडब्ल्यूजी 2022 : हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में भारत के लिए कांस्य पदक जीता
भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 71 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि इंग्लैंड की सारा डेविस ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए कई रिकॉर्ड तोड़े।
राष्ट्रमंडल खेल 2022: सुशीला देवी को रजत, विजय ने जूडो में कांस्य पदक जीता
शीला देवी लिकमाबम ने जूडो में महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की माइकला व्हाइटबूई से हारने के बाद बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सातवां पदक जीता।