Advertisment

खुद से प्रेम करने की कविताएं "चाँद का शरगा"

Self-love poems "Chand Ka Sharga". डॉ कविता अरोरा के काव्य संग्रह "चाँद का शरगा" की समीक्षा. लोक के विविध रंगों से सराबोर प्रतिष्ठित लोक गायिका कविता अरोरा जी लोक जीवन की खूबियों से बारीकी से वाकिफ हैं

author-image
hastakshep
03 Jul 2023
New Update
Dr Kavita Arora डॉ कविता अरोरा

डॉ कविता अरोरा के काव्य संग्रह "चाँद का शरगा" की समीक्षा

Advertisment

आधुनिक काल की छंद और अलंकार से आजाद कविताएं अपने ख्यालात और जज्बात को पेश करने का खूबसूरत जरिया हैं। आदमी जब खुद से प्रेम कर बैठता है उसके हृदय में सुखद कल्पनाएं जन्म लेने लगती हैं उस समय एकत्रित समस्त भावनाएं विचार और संवेदनाएं अपनी संपूर्णता में अभिव्यक्त होती है। कवयित्री कविता अरोड़ा जी की कविताओं का संग्रह कुछ ऐसी ही अभिव्यक्ति का संग्रह है "चांद का शरगा"।

लोक के विविध रंगों से सराबोर प्रतिष्ठित लोक गायिका कविता अरोरा जी लोक जीवन की खूबियों से बारीकी से वाकिफ हैं। इसलिए इनकी रचनाधर्मिता जीवनानुभवों से सराबोर हैं।

पहली कविता (चाँद चुरा लूँ) की पंक्तियां देखिए इन्होंने कैसे मन के अल्फाजों को बिंबात्मक रूप दिया है।

Advertisment

तस्व्वुर के पार

पेन्सिल की सुरमई धार

से बांधकर

Advertisment

जरा से

अल्फाज उछालूं

तो फलक का

Advertisment

चांद चुरा लूँ।

और बड़े ही शायराना अंदाज में कवयित्री कहती हैं मुझसे हरगिज़ ना पूछना मेरी उम्र का, उम्र आज भी उसी कच्ची दहलीज पर खड़ी तकती हैं। इसलिए तो इसी क्रम को जोड़ते हुए एक सहज सरल भाषा में बड़ी निश्छलता से कह दिया।

छतों से लगी छतों के

Advertisment

एक पहचाने छज्जे से

उड़ा करती है एक पतंग

मेरे नाम की।

Advertisment

लोक रंग में रमी कवयित्री की रचनाओं में लोक की विविधताओं की झलक समाहित हैं।

प्रकृति प्रेम उनकी रूह में रचा बसा है। काव्य संग्रह की बहुत सी कविताएं मौसम की तितलियां, बसंत, नूर की बूंदें, छापे, इमली का चांद, मुझे बादल बुलाता है, तालाब, तन्हा चांद, चांद का शरगा, चांद की कविता, फूल फूल मौसम आदि रचनाओं में उनकी संवेदना पाठक को सोचने पर मजबूर ही नहीं करतीं, बल्कि सशक्त संदेश देती हैं। कविताओं में चिंतन और विचारों को सहज सरल रूप में उभारा गया है। पाठक के हृदय पर सहजता से प्रभाव छोड़ सकने में सक्षम हैं। यह एक अच्छा कविता संग्रह है।

कवयित्री कविता अरोरा जी को हार्दिक बधाई💐💐

Advertisment

संतोषी देवी

शाहपुरा जयपुर राजस्थान।

Advertisment
सदस्यता लें