जाति-धर्म की राजनीति से परेशान हो चुकी जनता से आम आदमी पार्टी ने किया राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का आव्हान किया - पंकज सिंह
Advertisment
भोपाल, 23 फरवरी 2020. आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा है कि मध्य प्रदेश से राष्ट्र निर्माण अभियान के अंतर्गत 88,000 लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं और यह अभियान मध्यप्रदेश में 23 फरवरी से 23 मार्च तक जोर-शोर से मध्य प्रदेश मैं चलाया जाएगा।
आज यहां एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण कैंपेन के तहत काम की राजनीति को देश के हर घर तक लेकर जाएगी। मध्य प्रदेश में इस अभियान की शुरूआत 23 फरवरी से हुई और यह अभियान 23 मार्च तक चलेगा।
केजरीवाल के विकास माँडल को मध्य प्रदेश के घर-घर पहुंचाएगी आप
Advertisment
श्री सिंह ने कहा कि लोगों से काम की राजनीति से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा जिससे दिल्ली की तरह पूरे मध्य प्रदेश में आम जनता के सरोकार से जुड़े मसलों पर राजनीति हो सके। इस अभियान के तहत लोगों के सामने दिल्ली के मॉडल और मध्य प्रदेश के मॉडल की तुलना को रखा जाएगा, जिससे उन्हें पता चल सकेगा कि दिल्ली में काम की राजनीति ने जनता के जीवन में किस तरह का बदलाव किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - आम आदमी पार्टी ने 11 फरवरी को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की जबर्दस्त वापसी के बाद राष्ट्र निर्माण अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया था। जिसके तहत मोबाइल नंबर 9871010101 जारी किया गया। आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली मे किए गए काम की राजनीति को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। आलम यह रहा कि 24 घंटे में ही इस नंबर पर 11 लाख लोग मिस्ड काँल कर राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ गए। इसके पीछे दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिला सुरक्षा व जन सरोकार से जुड़े मसलों समेत सभी क्षेत्रों में किया गया बदलाव बड़ी वजह रही। आज देश के कई राज्यों में दिल्ली सरकार के विकास माँडल को अपनाया जा रहा है। कई राज्यों में दिल्ली का शिक्षा माँडल और मोहल्ला क्लिनिक अपनाया जा रहा है। कुछ राज्य दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली देने लगे हैं। इसका असर देश भर की जनता पर भी पड़ा है। वह भी अब जाति-धर्म की राजनीति से परेशान हो गई है। वह भी अब काम की राजनीति चाहती है। वह दिल्ली के विकास माँडल को जानना चाहती है। इसी का नतीजा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण अभियान से लोग तेजी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर जो आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीता है और जो अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनी है, इसका संदेश पूरे देश के अंदर है। इस समय काम की राजनीति को लेकर लोगों में उत्साह है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी आज से घर-घर जाएगी। लोगों को केजरीवाल के विकास माँडल को बताएगी। साथ ही काम की राजनीति से जुड़ने के लिए मिस्ड काँल करने की गुजारिश करेगी।