/hastakshep-prod/media/post_banners/GYMo9TR9bgFaOpsru0XD.jpg)
नई दिल्ली, 17 अगस्त 2020. हस्तक्षेप डॉट कॉम के यूट्यूब चैनल के साहित्यिक कलरव अनुभाग (Sahityik Kalrav section of hastakshep.com 's YouTube channel) में इस गुरुवार 20 अगस्त को सुप्रसिद्ध गीतकार विष्णु सक्सेना का काव्यपाठ (Poetry recitation of famous lyricist Vishnu Saxena) होगा।
यह जानकारी देते हुए हस्तक्षेप साहित्यिक कलरव के संयोजक डॉ. अशोक विष्णु शुक्ला व डॉ. कविता अरोरा ने बताया कि सुप्रसिद्ध गीतकार विष्णु सक्सेना अपने प्रेम गीतों के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन हस्तक्षेप के कार्यक्रम में उनका अनोखा ही अंदाज़ देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि हिन्दी कवि सम्मेलन के मंचों पर विगत 36 वर्षों से सफल और सर्वाधिक लोकप्रिय गीतकार के रूप में विख्यात श्री सक्सेना के फिल्म- रंग महल और फिल्म अभिनेता-निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार की एक फिल्म द पेट्रिओट मे दो गीत भी आ चुके हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 7 की पाठ्य पुस्तक के पाठ्यक्रम में एक कविता "सब चढ़ा दो वहां..." का चयन (2017) और महाराष्ट्र विश्वविद्यालय में बी.ए. के पाठ्यक्रम में एक गीत "आंसू गंगा जल हो बैठे" शामिल है।
डॉ. विष्णु सक्सेना का जीवन परिचय
1959 में ग्राम-सहादतपुर, तहसील-सिकन्दराराऊ, ज़िला-हाथरस-उ.प्र में श्री नारायण प्रकाश सक्सैना व श्रीमती सरला देवी के घर जन्मे डॉ. विष्णु सक्सेना ने राजस्थान वि.वि. जयपुर से बी. ए. एम. एस. किया है।
डॉ. विष्णु सक्सेना को मिले प्रमुख सम्मान-
*मनहर सम्मान- मुम्बई
*कीर्तिमान सम्मान-मैहर
*महादेवी वर्मा सम्मान-फर्रुखाबाद,
*गोपाल सिंह नैपाली सम्मान-भागलपुर, *तुलसी माखन स्मृति सम्मान-खंड्वा,
*मेघश्याम स्मृति सम्मान-वृन्दावन,
*हरिवँश राय बच्चन सम्मान-इलाहाबाद,
*राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त सम्मान चिरगाँव,
*वंशीधर शुक्ल सम्मान-लखीमपुर खीरी
*विपुलम सम्मान-लखनऊ,
*पं. भवानी प्रशाद मिश्र सम्मान होशंगाबाद मप्र
*तुलसी सम्मान- लखनऊ
*दीनदयाल उपाध्याय सम्मान-लखनऊ
आदि सैकड़ों सम्मानों से सम्मानित
*श्री दूधनाथशर्मा श्रीश सम्मान-लखनऊ
*श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान-दिल्ली
* अभ्युदय सम्मान-उन्नाव
*नीरज बेकल उत्साही सम्मान- इटावा हिंदी सेवा निधि
*कैलाश गौतम काव्य कुम्भ सम्मान 2019
डॉ. विष्णु सक्सेना के मिले अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान--
*भारतीय उच्चायोग लन्दन में सम्मानित,
*हिन्दी चेतना कनाडा सम्मान,
*हिन्दू एसोसियेशन राले धरम-अमेरिका द्वारा सम्मान
*अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति अमेरिका के *वार्षिकधिवेशन क्लीव्लेन्ड मे विशेष सम्मान।
*राजस्थान के पूर्वमुख्यमंत्री एवम तत्कालीन कर्नाटक के राज्यपाल श्री मोहन लाल सुखाडिया,
*उ.प्र. के राज्यपाल श्री विष्णु कांत शास्त्री द्वारा सम्मान
*मुख्य मंत्री मुलायम सिंह द्वारा सम्मानित
विशेष सम्मान-
उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान 'यश भारती' मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदान किया गया जिसमें सम्मान राशि 11 लाख रूपया दिए गए।
उपलब्धियाँ-
*देश की प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में साहित्यिक एवम चिकित्सा सम्बन्धी लेखों का निरंतर प्रकाशन ।
*आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के राष्ट्रीय प्रसारणों में, इंडिया टीवी, सब टीवी, एबीपी न्यूज, लाइव इंडिया टीवी, न्यूज नेशन, दबंग, समाचार प्लस, नियो न्यूज, ई.टी.वी. उत्तर प्रदेश आदि चेनलों से काव्य पाठ एवं साक्षात्कार।
*केसेट-शंख और दीप, सी.डी.- प्रेम कविता, तुम्हारे लिये ,ढाई आखर प्रेम के,
*संकलन-
मधुबन मिले न मिले, आस्था का शिखर, स्वर एहसासों के, खुश्बू लुटाता हूँ मैं(संवेदना प्रकाशन), लोकप्रियता के शिखर गीत(राधाकृष्ण प्रकाशन)
*विदेश यात्रायें- ओमान-1995,2010 इज़राइल-1997, अमेरिका-1997,2001,2003,2011 थाइलेंड-2001,2007, दुबई-2004,2005,2007,2008,2009,2010,2011, हाँगकाँग-2007,2008, नेपाल-2005, इग्लेंड- 2010, त्रिनिनाद एन्ड टोबेगो- 2010
सामाजिक दायित्व-
*नगर की सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विगत 15 वर्ष से सह व्यवस्थापक के पद पर कार्य रत।
*जीवन भारती शिक्षण संस्था में विगत 10 वर्षो से विभिन्न पदों पर। वर्तमान में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत
*साहित्य गंधा समाचार मैगज़ीन में परामर्श मंडल में
*ग़ज़ियाबाद लोक परिषद द्वारा आयोजित ENT शिविरों में भाग लेना
*सरला नारायण ट्रस्ट के माध्यम से गीत विधा के सर्व श्रेष्ठ रचनाकार को ₹51000 से सम्मानित करना एवं नई प्रतिभाएं खोजने का कार्य करना।
*उपरोक्त ट्रस्ट द्वारा निर्धन बच्चों की फीस और किताबों की व्यवस्था करना
तो गुरुवार 20 अगस्त सायं 4 बजे सुनना न भूलें... निम्न लिंक पर रिमाइंडर सेट करें