Advertisment

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

author-image
hastakshep
10 May 2021
किसानों के समर्थन में दिल्ली की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

Advertisment

Priyanka Gandhi questions government on Central Vista project

Advertisment

नई दिल्ली, 10 मई 2021. कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary, Mrs. Priyanka Gandhi Vadra) ने को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Advertisment

प्रियंका गांधी ने सवाल किया है कि देश में कोरोना महामारी के संकट के समय प्रधानमंत्री के नए आवास के लिए आखिर इतने सारे पैसे क्यों खर्च किए जा रहे हैं, जबकि इस पैसे का इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवाओं पर किया जा सकता था और लोगों को कोविड संबंधित चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सकती थी।

Advertisment

श्रीमती गांधी ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री का नया आवास और सेंट्रल विस्टा की लागत 20 हजार करोड़ रुपये है। इतने पैसे में टीके की 62 करोड़ खुराक आ जाएगी, 22 करोड़ रेमडेसिविर आ जाएंगे। 10 लीटर के तीन करोड़ ऑक्सीजन सिलेंडर आ जाएंगे या 13 एम्स बन जाएंगे। फिर ये क्यों?

Advertisment

सरकार ने दिल्ली में चल रहे लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इस काम को आवश्यक सेवाओं के दायरे में रखा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा परियोजना का समय पर निर्माण हो सके।

Advertisment

प्रियंका के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेता सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि इस काम को ऐसे समय में जारी नहीं रखा जाना चाहिए, जब देश कोविड महामारी के गंभीर सकंट से गुजर रहा है और लोगों को अस्पताल में बिस्तर और कोविड वैक्सीन से लेकर ऑक्सीजन एवं जीवन रक्षक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

Advertisment
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1391686960192708608

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1390519549301305346

Advertisment
सदस्यता लें