Advertisment

रणक्षेत्र में भाई का साथ देने उतरीं प्रियंका : असम में संभाली चुनाव प्रचार अभियान की कमान, कामाख्या मंदिर में टेका मत्था

author-image
hastakshep
01 Mar 2021
रणक्षेत्र में भाई का साथ देने उतरीं प्रियंका : असम में संभाली चुनाव प्रचार अभियान की कमान, कामाख्या मंदिर में टेका मत्था

Advertisment

चाय बागान में काम करने वाली जनजाति महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी ने किया झूमर डांस

Advertisment

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंची असम

Advertisment

विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी महासचिव प्रियंका गांधी

Advertisment
गुवाहाटी पहुंचकर मां कामाख्या मंदिर दर्शन की महासचिव प्रियंका गांधी

Advertisment
कल तेजपुर में महारैली को सम्बोधित करेंगी महासचिव प्रियंका गांधी

Advertisment

असम विधानसभा चुनाव 2021 : Assam Assembly Election 2021

Advertisment

नई दिल्ली, 01 मार्च, 2021. कांग्रेस इन दिनों चुनाव प्रचार में जुट गई है। एक ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी रणक्षेत्र में भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाने उतर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब प्रियंका गांधी असम में चुनावी बिगुल फूंकने पहुंची हैं। जी हां आज सोमवार को प्रियंका गांधी असम में हैं।

प्रियंका कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए अपनी दो दिवसीय यात्रा असम में शुरू कर चुकी है। सबसे पहले कांग्रेस महासचिव गुवाहाटी पहुंचीं हैं, जहां उन्होंने कामाख्या मंदिर में मत्था टेका है। जी हां कामाख्या मंदिर में प्रियंका ने पूजा अर्चना की है।

बता दें कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए लखीमपुर के लिए रवाना होंगी। इससे पहले उन्होंने कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया है। 

आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे।

गौरतलब है कि मतगणना दो मई को होगी। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा। चुनाव का ऐलान होते ही सभी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारियों को आखिरी रुप देने में लगी हुई हैं।







Advertisment
सदस्यता लें