Advertisment

रोजगार मेला लगाने वाले यूपी में फिर रद्द हुई भर्ती, प्रियंका का सरकार पर तंज

author-image
hastakshep
25 Mar 2021
रोजगार मेला लगाने वाले यूपी में फिर रद्द हुई भर्ती, प्रियंका का सरकार पर तंज

Advertisment

ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती रद्द होने पर प्रियंका का सरकार पर तंज

Advertisment

Priyanka's anger at the government for cancelling the recruitment of village development officer

Advertisment

लखनऊ, 25 मार्च 2021. कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary, Mrs. Priyanka Gandhi Vadra) ने ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती रद्द होने पर सरकार पर तंज कसा है और कहा कि इन भर्तियों के रद्द होने के बाद युवाओं की आंखों में अंधेरा छा गया है।

Advertisment

प्रियंका ने ट्वीट किया कि वीडियो -2018 की परीक्षा देकर युवाओं ने 2021 तक नियुक्ति का इंतजार किया। तारीख पर तारीख आती गई। नियुक्ति न मिली। हर नई तारीख एक पत्थर की तरह चोट करती थी।

Advertisment

उन्होंने आगे लिखा कि कल भर्ती निरस्त हो गई। इन युवा आंखों में अंधेरा छा गया। सीएम साहब के प्रचार में ही बहार है। मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है।

Advertisment

बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) की ओर से जारी ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा 2018 को कुल 1953 पदों पर भर्तियां होनी थी। इन भर्तियों के लिए 30 मई 2018 को नोटिफिकेश्न जारी किया गया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1,527 पद ग्राम पंचायत अधिकारी, 362 पद ग्राम विकास अधिकारी और 64 पद समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए थे।



Advertisment
Advertisment
Subscribe