Advertisment

तेजी से फैल रहा कोरोना, देश में पीड़ितों की संख्या 23,077 पहुंची, 718 की हो चुकी है मौत, 4748 हो चुके हैं डिस्चार्ज

author-image
hastakshep
24 Apr 2020
कोरोना वायरस : मोदी मेड डिजास्टर का प्रभाव, लॉकडाउन के कारण फ्लिपकार्ट का परिचालन स्थगित

Rapidly spreading corona, number of victims reached 23,077 in the country, 718 have died, 4748 have been discharged

Advertisment

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2020. भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या (Number of corona victims in India,) 23 हजार को पार कर गयी है। अब तक 23,077 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। इनमें 17,610 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। अब तक 4748 को डिस्चार्ज किया गया।

According to the Union Ministry of Health report, 718 people have died across the country till Friday morning.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक देश भर में 718 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisment

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अंडमान निकोबार में 22 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें से 11 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उधर, आंध्र प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 895 पहुंच गई है, जिनमें से 141 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 27 की मौत हो गई है।

अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ एक मामला सामने आया है, जबकि असम में 36 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां एक की मौत हो गई है।

Advertisment
बिहार में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा (Figure of corona victims in Bihar) बढ़ा है।

बिहार में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 153 पहुंच गई है। 46 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 2 की मौत हो गई है। चंडीगढ़ में 27 मामले सामने आए। इनमें से 14 को डिस्चार्ज किया चुका है। छत्तीसगढ़ में 36 मामले सामने आये हैं, 28 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2376 लोग राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें से 808 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 50 लोगों की मौत हो गई है।

Advertisment

गोवा अभी भी देश का कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है जहां 7 मामले सामने आए थे लेकिन सातों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

गुजरात में भी कोरोना तेजी से बढ़ा है।

अब तक 2624 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं जिनमें 258 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 112 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

हरियाणा में यह मामला 272 तक पहुंचा है। 156 की छुट्टी हो चुकी है, जबकि तीन की मौत हुई है।

हिमाचल में कोरोना वायरस पीड़ित लोगों की संख्या 40 हो गई है। 18 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर में आंकड़ा 427 पहुंच चुका है। 92 को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 5 की मौत हो गई है। झारखंड में पीड़ित लोगों की संख्या 53 बनी हुई है, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment

कर्नाटक में 445 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 145 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। 17 की मौत हुई है।

केरल में 447 मामला सामने आया है। 324 को छुट्टी दे दी गई। यहां तीन की मौत हुई है। लद्दाख में 18 मामले सामने आए, 14 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

The number of corona victims has increased rapidly in Madhya Pradesh

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जारी रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार सुबह तक यहां पर 1699 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं, जिनमें से 203 को अस्पताल से छुट्टी दे दी जा चुकी है जबकि 83 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र पूरे देश में अब भी अव्वल बना हुआ है। यहां अब तक 6430 लोग वायरस से पीड़ित बताये गए हैं। 840 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 283 की मौत हुई है।

मणिपुर में सिर्फ दो ,मेघालय में 12, मिजोरम में एक और उड़ीसा में सिर्फ 90 मामले सामने आए हैं। यहां 33 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत दर्ज की गई है।

पुडुचेरी में सिर्फ 7 मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पंजाब में शुक्रवार सुबह तक 277 कोरोना संक्रमित लोग बताए गए हैं उन 65 को डिस्चार्ज किया गया। 16 की मौत हो गई है।

राजस्थान में यह आंकड़ा अब तक 1964 पहुंच गया है, जिनमें से 230 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अकेले राजस्थान में 27 की मौत हो गई है।

तमिलनाडु में 1683 लोग वायरस से पीड़ित है। 752 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 20 की मौत हो गई है। तेलंगाना में आंकड़ा 960 पहुच गया है। 197 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 24की मौत हुई है।

उधर त्रिपुरा में सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में 47 मामले सामने आए 24 को डिस्चार्ज किया चुका है। उत्तर प्रदेश में अब तक 1510 लोग कोराना वायरस से पीड़ित बताए गए हैं जिनमें से 206 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। यहां 24 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह तक 514 मामले सामने आये हैं। 103 को डिस्चार्ज किया चुका है। अब तक 15 लोगों की मौत हुई है।

Advertisment
सदस्यता लें