/hastakshep-prod/media/post_banners/HIzdpYcc26glN0FewX4d.jpg)
/filters:quality(1)/hastakshep-prod/media/post_banners/HIzdpYcc26glN0FewX4d.jpg)
नई दिल्ली, 10 अगस्त, 2022: राशन देने के बदले गरीबों से तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली किए जाने वाले वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है। राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राशनकार्ड धारक यह आरोप लगा रहे हैं कि यदि हम तिरंगा नहीं ले रहे तो हमें राशन नहीं दिया जाएगा।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी वीडियो को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है। राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता, ये बहुत ही शर्मनाक है कि राशन देने के बदले गरीबों से तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली की जा रही है। तिरंगे के साथ-साथ हमारे देश के गरीबों के आत्मसम्मान पर भी प्रहार कर रही है भाजपा सरकार।
Ration card holders under pressure to buy tricolor: Rahul said - nationalism can never be sold