/hastakshep-prod/media/post_banners/veptJghFXVAX3zNrrbCQ.jpg)
Repression of peasant movement by the Uttar Pradesh government is reprehensible - AIPF
लखनऊ: 25 जनवरी, 2021. आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दमन की निंदा की है।
फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस आर दारापुरी, ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि इस समय पूरे देश में किसान आंदोलन चल रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के किसान मजदूर भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहें हैं परंतु उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का दमन कर रही है और उन्हें उक्त आंदोलन में भाग लेने से रोक रही है। इसके लिए किसान नेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस सड़कों पर बैरिकेड लगा कर ट्रैकटरों को रोक रही है और उन्हें पेट्रोल पंपों से डीजल मिलना बंद करवा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि जब सरकार ने दिल्ली में ट्रैकटर रैली निकालने की विधिवत अनुमति दे दी है तो फिर उत्तर प्रदेश में किसानों को रैली में शामिल होने या स्थानीय स्तर पर रैली निकालने से क्यों रोक जा रहा है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान आंदोलन का दमन करने की निंदा करता है।