/hastakshep-prod/media/post_banners/ZcAv8zaScRH1yVIVRxWE.jpg)
weather condition
नई दिल्ली, 6 जनवरी 2023. पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में इन दिनों भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत में बर्फबारी और बफीर्ली हवाओं के चलते गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।
पिछले दो साल में दिल्ली में जनवरी का न्यूनतम तापमान
गुरुवार को दिल्ली में 2.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर व रिज केंद्र पर न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो साल में यह जनवरी का न्यूनतम तापमान है।
शीतलहर के लिए यूपी के 35 जिलों में रेड अलर्ट
पंजाब-हरियाणा में शीतलहर को प्रकोप है तो यूपी के 35 जिलों में शीतलहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बीकानेर में 0 पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के नौगोंग, छतरपुर जिले में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के बारां जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुजरात में भी गिरा पारा
गुजरात के 4 शहरों में तापमान 11 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। अहमदाबाद सहित पूरे राज्य में पारा 8 से 16 डिग्री के बीच गिर गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी रहने के बाद तापमान सामान्य होगा।
दिल्ली एनसीआर व यूपी में घने कोहरे के साथ शीतलहर
वहीं दिल्ली एनसीआर और यूपी में शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे का भी प्रकोप है। लोगों को कोहरे के कारण यातायात में परेशानी आ रही है। विजिबिलिटी कम होने के चलते लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कत महसूस हो रही है। उत्तर भारत में ट्रेन लेट हो रही हैं। ट्रेन अपने समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।
हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 9-10 जनवरी से मौसम में बदलाव देखे जाने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा, जिसका पूवार्नुमान पहले ही लगाया जा चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले सप्ताह से उत्तर-पश्चिम भारत से हालात सुधरने शुरू होंगे।
फिलहाल फसलों को लाभ लेकिन...
इधर तापमान में आई गिरावट के बाद फसलों को भी इससे फायदा हैं, लेकिन लगातार गिरावट के कारण पाला पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
Severe cold wave across North India, minimum temperature broke records