Teeth Cleaning Tips: पीले दांतों को सफेद कैसे करें?

hastakshep
24 Jul 2022
Teeth Cleaning Tips: पीले दांतों को सफेद कैसे करें?

teeths

दांत पीले क्यों हो जाते हैं? पीले दांत सफेद करने के घरेलू नुस्खे

ठीक तरह से दांतों को साफ ना करने से अक्सर दांत पीले हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने दांतों की अच्छे से सफाई करें। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आपको दांत सफेद करने में मदद मिल सकती है।

सफेद दांत कैसे पाएं?

सरसों के तेल और नमक में नींबू के स्लाईस को डुबो कर उससे 3-5 मिनट तक दांतों को साफ करें और उसके बाद दांतों को ब्रश कर लें।

खाना खाने के बाद रोज दांतों को साफ करें।

खाने के बाद अजवाइन खाएं इससे आपके मसूड़े मजबूत होने के साथ साथ मुंह की बदबू भी दूर होगी।

बेकिंग सोडा (Baking soda) एक तरह का ब्लीच होता है। ब्रश, बेकिंग सोडा और पानी के साथ अपने दांतों को 4-5 मिनट तक एक हफ्ते रोज साफ करें।

स्ट्रॉबेरी के गूदे पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें और उससे अपने दांतों को साफ करें।

अपने मुंह को दिन में दो बार गरम पानी से धोएं।

(स्रोत-देशबन्धु)

Teeth Cleaning Tips in Hindi: How To Whiten Yellow Teeth?

अगला आर्टिकल