इतिहास में आज का दिन | Today’s History | Today’s day in history | आज का इतिहास 30 मई |
Advertisment
Advertisment
आज पत्रकारिता दिवस है
Advertisment
आज के ही दिन 30 मई 1826 को "उदन्त मार्तंड" नामक प्रथम हिन्दी समाचारपत्र का प्रकाशन हुआ था। इसके संपादक युगल किशोर शुक्ल थे। वे अपने को 'सुकुल' लिखते थे। यह साप्ताहिक अखबार था और इसका अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर 1827 तक हुआ।
Advertisment
इस समाचारपत्र में बाजारभाव से लेकर स्टीमरों और समुद्री जहाजों के आवागमन की खबरें प्रकाशित होती थीं।
Advertisment
इस पत्र को न तो सरकारी समर्थन मिला और न हिन्दी के व्यापारियों का ही समर्थन मिला और न हिन्दीभाषी पाठकों का ही समर्थन मिला।
Advertisment
सरकार, कोलकाता के हिन्दी भाषी व्यापारी और हिन्दी भाषी पाठकों के सहयोग के अभाव के कारण 11 दिसम्बर 1827 को यह पत्र बंद हो गया।
इस अखबार के बंद होने के पहले संपादक युगल किशोर ने अपना निजी दुख व्यक्त करते हुए जो बातें कही हैं वे कोलकाता के हिन्दीभाषियों के संदर्भ में आज भी प्रासंगिक हैं।
सुकुल जी ने कोलकाता के हिन्दीभाषियों पर लिखा है- "यहाँ मूरख कौ मान ज्ञान चर्चा को बूझे। हँसी तू अपनी रोक जगत् अँधियारी ही सूझै।।"