Advertisment

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 01 फरवरी 2023 की खास खबर

author-image
hastakshep
01 Feb 2023
New Update
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें | 08 मई 2022 की खास खबर

Advertisment

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 01 February 2023

Advertisment

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

Advertisment

दिसंबर में व्हाट्सएप ने भारत में 36 लाख से अधिक आपत्तिजनक अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध

Advertisment

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने कहा है कि उसने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में दिसंबर 2022 के महीने में भारत में 36 लाख से अधिक 'आपत्तिजनक' अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक जिम्मेदारियां डालने के लिए संशोधन किया जा रहा है।

Advertisment

बजट 2023 : वित्तमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

Advertisment

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था। ऐसे में निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती समेत तमाम बडे ऐलान किए। अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

Advertisment

बजट 2023-24 को प्रधानमंत्री ने 'अमृत काल का पहला बजट' बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट को वंचितों को वरीयता देने वाला बजट बताते हुए कहा है कि अमृतकाल का ये पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि ये बजट गांव-गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के साथ ही सभी के सपनों को पूरा करेगा। उन्होंने 2047 में समृद्ध भारत, समर्थ भारत और हर प्रकार से सम्पन्न भारत बनाने का भी दावा किया।

बजट 2023-24 को कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जनता के गिरते विश्वास का सबूत बताया

कांग्रेस ने 2023-24 के बजट को मोदी सरकार पर जनता के लगातार गिरते विश्वास का सबूत करार दिया है।

गुलमर्ग हिमस्खलन से दो की मौत, चार को बचाया गया

जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में आए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद 'भारत जोड़ो' का नारा लगाते हुए संसद पहुंचे

लोक सभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद 'भारत जोड़ो ' का नारा लगाते हुए सदन पहुंचे।

तमिलनाडु व पुडुचेरी में तूफानी हवाओं का अलर्ट, आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तूफानी हवाएं चलेंगी और साथ ही मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

अफगानिस्तान में बांध का उद्घाटन, करीब 100,000 डॉलर की लागत से है बना

अफगानिस्तान के कलात प्रांत के गवर्नर मौलवी कुद्रतुल्लाह अबू हमजा ने कहा है कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने देश के दक्षिणी जबोल प्रांत में 700 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई के लिए एक बांध का उद्घाटन किया है।

फिलीपींस में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप

दक्षिणी फिलीपींस में बुधवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

2,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा पेपाल

डिजिटल भुगतान कंपनी पेपाल ने घोषणा की है कि वह 'चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक वातावरण' के चलते 2,000 फुल-टाइम कर्मचारियों या अपने वैश्विक कार्यबल के लगभग 7 प्रतिशत की छंटनी कर रही है।

पाकिस्तान के पंजाब में पुलिस थाने पर हमले की कोशिश नाकाम

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत की पुलिस ने मंगलवार रात मियांवाली जिले में एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीसरा टी20 : भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला

यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मिचेल सेंटनर की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत ने एक बदलाव किया है, युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक को मौका दिया गया है।

भारत के पूर्व फुटबॉलर परिमल डे का 81 साल की उम्र में निधन

भारत के पूर्व फुटबॉलर परिमल डे का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में 81 साल की उम्र में निधन हो गया।

Live Telecast of Union Budget 2023

Advertisment
सदस्यता लें