Advertisment

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 03 नवंबर 2022 की खास खबर

author-image
hastakshep
03 Nov 2022
तीन दिन बाद भी मजदूर का पोस्टमार्टम नहीं, रिहाई मंच ने कहा कि सरकार कम से कम मरने के बाद इस तरह का व्यवहार न करे

Advertisment

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 03 November 2022

Advertisment

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

Advertisment

पाकिस्तान में इमरान खान की हत्या का प्रयास, '3 से 4 बार' मारी गई गोली

Advertisment

पाकिस्तान में गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर पीटीआई के स्वागत शिविर के पास पार्टी प्रमुख इमरान खान पर गोलियां चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है।

Advertisment

गुजरात में विधासभा चुनाव की घोषणा : दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को वोटों का गिनती

Advertisment

भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी है। गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।

Advertisment
देश में बढ़ गए 19.36 लाख छात्र, लेकिन बंद हो गए 20 हजार स्कूल

वर्ष 2021-22 में प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक देशभर के स्कूलों में कुल 25.57 करोड़ छात्रों का नामांकन हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 में 25.38 करोड़ छात्रों ने नामांकन कराया था। इस तरह नामांकन कराने वाले छात्रों की संख्या में 19.36 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि वर्ष 2021-22 में देश में स्कूलों की संख्या में कमी आई है। पूरे देश में लगभग 20 हजार स्कूल बंद हो गए। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइस प्लस) 2021-22 की विस्तृत रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह जानकारी साझा की गई है।

दक्षिण तमिलनाडु में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को तमिलनाडु के कुछ दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पोथराजू बने राहुल गांधी, खुद को मारे कोड़े

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खुद को कोड़े मारने वाली प्रथा में हिस्सा लिया और पोथराजू की भूमिका निभाई।

कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामला : हेमंत सोरेन ने ईडी से मांगा 3 सप्ताह का समय

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड और बिहार में कथित तौर पर अवैध खनन और जबरन वसूली से संबंधित धन शोधन रोकथाम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा।

एनएमएमएसएस के लिए आवेदन (नवीन/नवीनीकरण) नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022

वर्ष 2022-23 के लिए एनएमएमएसएस के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 है। 'राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में अपनी पढ़ाई छोड़ने से रोकने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के चयनित छात्रों को हर साल एक लाख नई छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और दसवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा में उसे जारी रखा/नवीनीकरण किया जाता है। छात्रवृत्ति की राशि 12000 रुपये प्रति वर्ष है।

अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन 4 से 6 नवंबर, 2022 तक

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कल 4 नवंबर, 2022 को संयुक्त रूप से कोच्चि में 15वें शहरी गतिशीलता भारत (अर्बन मोबिलिटी इंडिया - यूएमआई ) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय, सरकार के सहयोग से केरल के होटल ग्रैंड हयात कोच्चि में 4 से 6 नवंबर, 2022 तक किया जा रहा है।

कबाड़ से कोष - विशेष अभियान 2.0

उपलब्ध स्थान के कुशलता से उपयोग और रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए 2 से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान 2.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान कई सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों और नवाचारों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया था। इस विशेष अभियान को डीएआरपीजी के सहयोग के साथ ही पूरे सरकारी दृष्टिकोण पर लागू किया गया था।

विभाग ने विशेष अभियान 2.0 के दौरान भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार की सहायता से उच्च अभिलेखीय मूल्य के सदियों पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित करने और उन्हें संरक्षित करने के लिए कई ऐतिहासिक पहल की हैं।

विराट कोहली, डेविड मिलर, सिकंदर रजा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामांकित

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को गुरुवार को पहली बार आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के हरफनमौला सिकंदर रजा को भी इस सम्मान के लिए नामित किया गया है।

राहुल ने बदला देश का माहौल | Gujarat Election 2022 | breaking news | bharat jodo yatra | hastakshep

Advertisment
सदस्यता लें