/hastakshep-prod/media/post_banners/C9Riq8gF2NsAttoSI9SR.jpg)
ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस
Top headlines of India today. Today’s big news 05 May 2022
दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार
‘पद्म पुरस्कार-2023’ के लिए 15 सितंबर, 2022 तक कर सकते हैं नामांकन
गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं 1 मई 2022 को शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
राष्ट्रीय युवा नीति : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने मसौदे पर सुझाव आमंत्रित किये
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय युवा नीति, 2014 के मौजूदा मसौदे की समीक्षा की है और राष्ट्रीय युवा नीति का नया मसौदा तैयार किया है। नीति के मसौदे में युवा विकास के लिये दस वर्ष की परिकल्पना को शामिल किया है। भारत इस लक्ष्य को 2030 तक पूरा करना चाहता है। यह सतत विकास लक्ष्यों के अनुकूल है तथा ‘भारत के विकास के लिये युवाओं का क्षमता-प्रकटीकरण’ को पूरा करेगा। मसौदे में युवाओं के विकास के लिये विस्तृत कार्रवाई करने का मंतव्य है। शिक्षा, रोजगार एवं उद्यमिता, युवा नेतृत्व एवं विकास, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल तथा सामाजिक न्याय जैसे विषय इसमें सम्मिलित किये गये हैं। हर प्राथमिक प्राप्त क्षेतर को सामाजिक समावेश के साथ जोड़ा गया है। इसके लिये वंचित वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।
युवा कार्यक्रम विभाग ने राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर सभी हितधारकों की टिप्पणियां/दृष्टिकोण/सुझावों आमंत्रित किया है।
2020 और 2021 में 14.9 मिलियन अतिरिक्त मौतें COVID-19 महामारी से जुड़ी थीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नए अनुमान बताते हैं कि 1 जनवरी 2020 और 31 दिसंबर 2021 के बीच प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से COVID-19 महामारी ("अतिरिक्त मृत्यु दर" के रूप में वर्णित) से जुड़ी पूर्ण मृत्यु लगभग 14.9 मिलियन (सीमा 13.3 मिलियन से 16.6 मिलियन) थी।
कोविड-19 अपडेट : भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 19,719
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.74 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 3,010 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,25,47,699 है।
आरआरबी-एनटीपीसी के परीक्षार्थियों के लिए देश भर में 65 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 9 और 10 मई को होने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षार्थियों के लिए देश भर में रेलवे ने 65 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
जोधपुर हिंसा : छह मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार ने जोधपुर जिले के दस थानों में लगाए गए कर्फ्यू को छह मई की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रामनवमी के दौरान करौली और अन्य राज्यों में हुई हिंसा की जांच के लिए एक समिति गठित करने की चुनौती दी है।
नयन तारा सहगल कई दिग्गजों ने सीएम धामी को लिखा पत्र, नफरती बयानों और सांप्रदायिक तनाव पर जताई चिंता, कहा- लगे धर्म संसद पर रोक
शांति और सौहार्द स्थापना के लिए मशहूर लेखिका नयनतारा सहगल सहित कई दिग्गजों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर उत्तराखंड में धर्म संसद पर रोक लगाने की अपील की है।
जम्मू-कश्मीर की सीटों के परिसीमन के लिए विवादास्पद योजना पर अंतिम रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने एक अंतिम अधिसूचना जारी की है, और जम्मू के लिए 43 और कश्मीर के लिए 47 विधानसभा सीटें आरक्षित की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधित्व की सिफारिश की है।
क्या पुलिस स्टेशन पर भी चलेगा बुलडोजर?
ललितपुर रेप पीड़िता से मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या पुलिस स्टेशन पर भी बुलडोजर चलेगा?
शरीफ परिवार मेरे चरित्र हनन के लिए पूरी तरह से तैयार है : इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि उनके विरोधियों ने उन कंपनियों को काम पर रखा है जो उनके चरित्र हनन के लिए 'सामग्री तैयार' कर रही हैं।
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का होगा 6 मई से होगा शुभारम्भ
हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 भोपाल में 6 मई से शुरू होगी। इस 12 दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 27 टीमें शीर्ष सम्मान के लिए मुकाबला करेंगी।