Best Glory Casino in Bangladesh and India!

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें | 08 मई 2022 की खास खबर

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस Top headlines of India today. Today’s big news 08 May 2022 शिक्षण संस्थान वे स्थान हैं जो हम में से प्रत्येक की आंतरिक और कभी-कभी छिपी प्रतिभा को निखारते हैं: राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि शिक्षण संस्थान केवल अध्ययन के स्थान नहीं हैं; बल्कि ये …

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें | 08 मई 2022 की खास खबर Read More »

breaking news today top headlines

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस

Top headlines of India today. Today’s big news 08 May 2022

शिक्षण संस्थान वे स्थान हैं जो हम में से प्रत्येक की आंतरिक और कभी-कभी छिपी प्रतिभा को निखारते हैं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि शिक्षण संस्थान केवल अध्ययन के स्थान नहीं हैं; बल्कि ये वे स्थान हैं जो हम में से प्रत्येक की आंतरिक और कभी-कभी छिपी प्रतिभा को निखारते हैं।

श्री कोविंद आज (8 मई, 2022) नागपुर के एमआईएचए के दहेगांव मौजा स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्थायी परिसर के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रपति ने कहा कि पाठ्यक्रम हमें अपने भीतर के उद्देश्य, महत्वाकांक्षा का आत्मनिरीक्षण करने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करता है।

एनके सिंह गुवाहाटी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति नोंगमीकापम कोटिस्वर सिंह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के बाद ऐसा किया गया है।

असम : 13 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया, हथियार डाले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिबंधित ऑल आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी (एएनएलए) के 13 उग्रवादियों ने रविवार को असम के कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

लता मंगेशकर के नाम पर अयोध्या में होगा चौराहा

अयोध्या में एक प्रमुख क्रॉसिंग विकसित की जाएगी और इसका नाम प्रसिद्ध गायिका भारत रत्न दिवंगत लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उपराष्ट्रपति ने सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया

 उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बीते शनिवार को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को सीमित करने के लिए नीतियों के साथ-साथ लोगों से ‘सामूहिक कार्रवाई’ करने का आह्वान किया है।

तुर्की 10 लाख सीरियाई शरणार्थियों को वापस भेजेगा

सीरियाई शरणार्थियों के खिलाफ व्यापक जनविरोध को देखते हुए तुर्की 10 लाख शरणार्थियों को उनके देश वापस भेजने की योजना बना रहा है।

21 मई से भुवनेश्वर में होगा इंडियन ग्रां प्री का आयोजन

इंडियन ग्रां प्री 3 और 4 का आयोजन क्रमश: 21 और 24 मई को भुवनेश्वर में किया जाएगा।

हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.

Scroll to Top