एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 1 अगस्त2022 की खास खबर

hastakshep
01 Aug 2022
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 1 अगस्त2022 की खास खबर एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 1 अगस्त2022 की खास खबर

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 1 August 2022

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

मनी लांड्रिग केस : संजय राउत ईडी की तीन दिन की कस्टडी में

शिवसेना सांसद संजय राउत को चार अगस्त तक तीन दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को ये फैसला सुनाया।

राउत की गिरफ्तारी पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को दो बार स्थगित की गई, दूसरी बार दोपहर दो बजे तक। शिवसेना सांसद संजय राउत की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के अलावा अन्य मुद्दों पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

संजय राउत के परिवार से मिले उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आज गर्मजोशी के साथ पार्टी सांसद संजय राउत के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के चार सांसदों का निलंबन वापस लिया

लोकसभा अध्यक्ष ने आज कांग्रेस के चार सांसदों का निलंबन वापस ले लिया।

जबलपुर के निजी अस्पताल में लगी आग, आठ की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक निजी अस्पताल में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं पांच से ज्यादा गंभीर तौर पर घायल हुए हैं।

भारत में मंकीपॉक्स से हुई पहली मौत, केरल का 22 वर्षीय युवक चपेट में आया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात से 22 जुलाई को त्रिशूर आए युवक की मौत की पुष्टि हो गई है। युवक की मौत मंकीपॉक्स से हुई है।

मंकीपॉक्स के मामलों की निगरानी के लिए भारत सरकार ने टास्क फोर्स का किया गठन

भारत सरकार ने देश में मंकीपॉक्स के मामलों की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

सोरेन के विरुद्ध पीआईएल फाइल करने वाले अधिवक्ता राजीव कुमार कोलकाता में 50 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड में 'पीआईएल मैन' के रूप में चर्चित रांची उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने 50 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर कोलकाता निवासी एक व्यवसायी के खिलाफ दायर पीआईएल को मैनेज करने के एवज में 10 करोड़ मांगे और फिर एक करोड़ में डील फाइनल की। उनके पास से जो 50 लाख की रकम बरामद हुई है, उसका भुगतान इसी डील के तहत किया गया था।

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त, 1.5 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली, रिलायंस जियो अव्वल

5जी स्पेक्ट्रम की मेगा नीलामी आज समाप्त हो गई, जिसमें सात दिनों में 40 राउंड के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बोलियां मिलीं। इस दौरान रिलायंस जियो सबसे आगे रही।

जुलाई में जीएसटी संग्रह में 28 प्रतिशत की वृद्धि

जुलाई में जीएसटी संग्रह 1,48,995 करोड़ रुपये रहा, जो जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक संग्रह है। जुलाई का संग्रह पिछले साल के इसी महीने में दर्ज किए गए 1,16,393 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व से 28 प्रतिशत अधिक है।

भारत में विश्व बैंक का नया देश निदेशक नियुक्त

ऑगस्टे-तानोआ-कौमे भारत के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने आज कार्यभाल संभाला। वह जुनैद कमाल अहमद की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है।

उपराष्ट्रपति ने युवाओं से समाज सेवा के लिए समर्पित होने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज युवाओं से समाज में जरूरतमंद और उपेक्षित वर्गों की मदद के लिए नियमित रूप से कुछ समय समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 'संकट में मदद के लिए हाथ बढ़ाने से बड़ी संतुष्टि और खुशी कुछ भी नहीं है। 'बांटें और देखरेख करें'  हमारी सभ्यता का मूल मंत्र है'।

श्री नायडू ने नई दिल्ली में एक गैर-लाभकारी सामाजिक सेवा संगठन के क्षेत्रीय केन्‍द्र राष्ट्रीय सेवा समिति (आरएएसएस) के लिए 'सेवा संस्थान' भवन का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि हर किसी को उस समुदाय की जरूरतों के लिए सजग रहना चाहिए जिसमें वह रह रहा है और मदद के लिए हाथ बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : भारोत्तोलन में अचिंत शिउली ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया

भारोत्तोलक अचिंत शिउली ने रविवार रात्रि को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 73 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अचिंत ने खेलों में कुल 313 किलोग्राम (स्नैच 143 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 170 किग्रा) उठाया। यह प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक और तीसरा स्वर्ण है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश भर के लोगों ने अचिंत को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1553934961048072192

अगला आर्टिकल