ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 1 December 2022
दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार
एम्स के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक
खबर है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। इसके बाद से ही सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट जांच में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। पिछले हफ्ते दिल्ली AIIMS का सर्वर हैक होने के बाद किसी सरकारी साइट पर यह दूसरा बड़ा साइबर अटैक है।
व्हाट्सएप ने 23 लाख उपयोगकर्ता खातों पर लगाया प्रतिबन्ध, आप भी जानें
सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के अनुसार उपयोगकर्ताओं के सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए व्हाट्सएप ने अक्टूबर के महीने में 23 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा मासिक रिपोर्ट जारी की और खुलासा किया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 के बीच, 2,324,000 व्हाट्सएप खातों को उपयोगकर्ताओं से शिकायतें मिलने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था।
उत्तर रेलवे ने एक दिन में 30.92 करोड़ रुपये मूल्य की स्क्रैप बिक्री का रिकॉर्ड बनाया
उत्तर रेलवे ने बीते 30 नवंबर को एक दिन में अब तक की सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री मूल्य 30.92 करोड़ रुपये कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 365.37 करोड़ रुपये मूल्य की स्क्रैप बिक्री कर उत्तर रेलवे ने आनुपातिक लक्ष्य 283 करोड़ से 29.11 फीसदी अधिक आय अर्जित की है, जिसके चलते उत्तर रेलवे ने समस्त क्षेत्रिय रेलों/उपक्रमों पर प्रथम स्थान हसिल किया है।
मुंबई एयरपोर्ट पर कंप्यूटर सिस्टम क्रैश, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमए) एयरपोर्ट पर गुरुवार को कंप्यूटर सिस्टम क्रैश हो गया। कंप्यूटर सिस्टम की खराबी के कारण सभी एयरलाइनों के चेक-इन और अन्य परिचालन प्रभावित हो जाने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
झारखंड में हर रोज मिल रहे तीन एचआईवी संक्रमित, दस महीने में हुई 1042 मरीजों की पहचान
झारखंड में एचआईवी संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में हर रोज औसतन तीन एचआईवी संक्रमितों की पहचान हो रही है। इस साल अक्टूबर महीने के अंत तक यानी दस महीने में राज्य में 1042 नए एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल एचआईवी पॉजिटिव की संख्या 14053 पहुंच गई है। इनमें 6639 महिलाएं और 6281 पुरुष हैं।
दक्षिण कोरियाई लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने गुरुवार को उपनगरीय खार इलाके में एक दक्षिण कोरियाई नागरिक को परेशान करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
दुनिया भर में करीब 38.4 मिलियन लोग एचआईवी से ग्रसित : डब्ल्यूएचओ
विश्व एड्स दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एड्स महामारी को खत्म करने को लेकर बयान दिया है। डब्ल्यूएचओ 2030 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में एड्स महामारी को खत्म करने के लिए एचआईवी रोकथाम, टेस्टिंग, इलाज और देखभाल के लिए इक्विटेबल पहुंच की तत्काल जरूरतों को उजागर करने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र और दुनिया भर में सदस्य राज्यों और भागीदारों में शामिल हो गया है।
यूपी कांग्रेस ने नावेद अली खान को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व विधायक नावेद काजिम अली खान को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, नावेद काजिम अली खान ने रामपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर ईडी ने मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आप मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा।
उत्तर पश्चिम, मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रहने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम और देश के मध्य भाग में तापमान में और गिरावट की भविष्यवाणी की है।
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कठुआ जिले के बानी इलाके में बुधवार देर शाम एक निजी वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया।
नई क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीन सदस्यीय सलाहकार समिति (सीएसी) नियुक्त करने की घोषणा की जिसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक को शामिल किया गया है।
पीठ दर्द के कारण तस्कीन अहमद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच से बाहर
भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पीठ दर्द के कारण रविवार को होने वाले पहले मैच से बाहर हो गए हैं।
मेटा ने अक्टूबर में भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 32 मिलियन आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया
मेटा ने कहा है कि मेटा ने फेसबुक के लिए 13 नीतियों में 29.2 मिलियन से अधिक आपत्तिजनक कंटेंट और भारत में इंस्टाग्राम के लिए 12 नीतियों में से 2.7 मिलियन से अधिक ऐसे कंटेंट को हटाया है।
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें