ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 10 August 2022
दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार
राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति यूयू ललित को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
भारत के राष्ट्रपति ने 27 अगस्त, 2022 से न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
बिना किसी डिलीवरी शुल्क के डाक घर 25 रुपये की दर पर राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री करेंगे
देश के गौरवशाली नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए देश भर के डाक घर 25 रुपये की दर पर राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री करेंगे। बड़ी संख्या में नागरिक ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल ( https://www.epostoffice.gov.in/ProductDetails/Guest_productDetailsProdid=ca6wTEVyMuWlqlgDBTtyTw== ) के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं।
डाक विभाग इन ध्वजों को देश के भीतर किसी भी पते पर बिना किसी डिलीवरी शुल्क के पहुंचा रहा है। डाक विभाग ने नागरिकों से 12 अगस्त, 2022 की अर्ध-रात्रि से पहले ऑनलाइन ऑर्डर करने का अनुरोध किया है ताकि राष्ट्रीय ध्वज समय पर उपलब्ध कराए जा सकें।
राज्यसभा के अधिकारियों से वेंकैया नायडू ने की मुलाकात
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आज संसद भवन में राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों से मुलाकात की और पिछले पांच वर्षों में उनके प्यार और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
सुनील बंसल बने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल को अब भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है।
नूपुर शर्मा कांड : सर्वोच्च न्यायालय ने सभी एफआईआर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर की
सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज उन सभी प्राथमिकियों को दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है, जो पैगंबर मुहम्मद साहब पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज की गई थीं।
नीतीश कुमार ने 8 वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा से अलग होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल और अन्य विपक्षी दलों के साथ नए महागठबंधन की घोषणा के एक दिन बाद नीतीश कुमार ने आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।
भीमा कोरेगांव मामला : सर्वोच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य आधार पर वरवर राव को दी जमानत
सर्वोच्च न्यायालय ने भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी, प्रख्यात साहित्यकार 82 वर्षीय पी. वरवर राव को स्वास्थ्य आधार पर जमानत दे दी है।
राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के मामले पर राहुल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
राशन देने के बदले गरीबों से तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली किए जाने वाले वीडियो पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है। राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता।
भारत में कोरोना के 16,047 नए मामले, 4 मौतें
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16,047 नए मामले दर्ज किए गए। यह संख्या मंगलवार को सामने आए 12,751 से काफी अधिक है।
प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई कोविड-19 पॉजिटिव
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह दो महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।
26 अगस्त को इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स की डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री 26 अगस्त को दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें