एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 12 सितंबर 2022 की खास खबर

hastakshep
12 Sep 2022
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 12 सितंबर 2022 की खास खबर

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 12 September 2022

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

भारत के डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार महिलाएं हैं - पीएम मोदी

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) 2022 का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने सभा को अपने संबोधन में, प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डेयरी सेक्टर के विश्व भर के गणमान्य व्यक्ति आज भारत में एकत्रित हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन विचारों के आदान-प्रदान का एक बड़ा माध्यम बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, "डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य ना सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है।"

अपने जन्मदिवस पर पीएम मोदी नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इसके मद्देनजर कूनो नेशनल पार्क में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसका उद्देश्य चीता प्रजाति को भारत के अपने ऐतिहासिक निवास-स्थल में फिर से स्थापित करना है। गौरतलब है कि भारत में चीता की प्रजाति विलुप्त हो चुकी है। अब विदेश से चीते की प्रजाति लाकर उन्हें भारत में उनके ऐतिहासिक निवास स्थान पर फिर से बसाया जा रहा है।

ओडिशा में विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (संख्या 08551) ओडिशा में जयपुर और छत्रीपुट स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई।

'एजेंसी राज' स्थापित करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार : ममता बनर्जी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मोबाइल गेमिंग ऐप धोखाधड़ी मामले में शहर के एक व्यवसायी के आवास से 17.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए जाने के दो दिन बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसी की गतिविधियों की आलोचना की।

सरकार सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर लॉजिस्टिक्‍स प्रणाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध - राजनाथ सिंह

सरकार भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने और देश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक मजबूत, सुरक्षित, त्‍वरित और आत्‍मनिर्भर लॉजिस्टिक्‍स (रसद) प्रणाली का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में 'सामंजस्‍य से शक्ति' नामक विषय पर आयोजित पहले भारतीय सेना लॉजिस्टिक्‍स सम्‍मेलन में अपने मुख्य भाषण के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि, भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और यह तेजी से 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भविष्य में, चाहे युद्ध क्षेत्र हो या नागरिक क्षेत्र हो, रसद जीविका का महत्‍व बढ़ने वाला है। ऐसी स्थिति में 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था में सुधार करना समय की जरूरत की मांग है।

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की दलीलें की खारिज, कहा, मामला सुनने योग्य

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी प्रकरण में जिला अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। वाराणसी के जिला जज ने अपना निर्णय देते हुए कहा कि उपरोक्त मुकदमा न्यायालय में चलने योग्य है। यह निर्धारित करते हुए प्रतिवादी संख्या चार अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के द्वारा अदालत को दिए गए 7/11 के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया गया।

भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रीगेट तारागिरि का शुभारंभ

एमडीएल द्वारा निर्मित पी17ए के पांचवें स्टेल्थ फ्रीगेट को आज श्रीमती चारू सिंह, अध्यक्ष एनडब्लूडब्लूए (पश्चिमी क्षेत्र) ने लॉन्च किया। उन्होंने इसका नामकरण ‘तारागिरी’ किया।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में 11 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुये, यह कार्यक्रम तकीनीकी लॉन्च तक सीमित रखा गया। चूंकि फ्रीगेट को लॉन्च करने के लिये ज्वार-भाटे की स्थिति अनुकूल होती है, इसलिये कार्यक्रम में बदलाव की संभावना नहीं थी। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ वायस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। लॉन्च समारोह में युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक वायस एडमिरल किरण देशमुख तथा भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट स्टीफंस से कहा, डीयू की नीतियों का पालन करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले गैर-अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2022 स्कोर को 100 प्रतिशत वेटेज देते हुए एक नया प्रॉस्पेक्टस जारी करने को कहा। दाखिले के लिए कोई साक्षात्कार की पुष्टि नहीं की गई है।

भारत में एक्सआर प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को गति देने के लिए सहयोग करेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय स्टार्टअप हब और मेटा

मेटा के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय स्टार्टअप हब (एमएसएच) पूरे भारत में एक्सआर प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को समर्थन और गति प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम लॉन्च करेगा। कार्यक्रम की घोषणा 13 सितंबर 2022 को की जाएगी। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री राजीव चंद्रशेखर तथा मेटा की वैश्विक नीति के उपाध्यक्ष जोएल कपलान इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह सहयोग; उभरती और भविष्य की प्रौद्योगिकियों में कुशलता बढ़ाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है।

लिकिथ वाईपी ने ‘स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022’ में कांस्य पदक जीता

लिकिथ वाईपी ने ‘स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022’ (डब्‍ल्‍यूएससी2022) में कांस्य पदक जीता है। लिकिथ ने टोयाटा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से मेक्ट्रोनिक्स में अपना डिप्लोमा पूरा किया है और वे जनवरी 2022 से इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल में भारत की राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता "इंडियास्किल्स 2021" भी जीती है। उन्हें टोयोटा इंडिया के विशेषज्ञ श्री भास्कर सिंह ने प्रशिक्षित किया है, जो विश्‍व कौशल अंतर्राष्‍ट्रीय मंच में प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल के मुख्य विशेषज्ञ भी हैं।

राष्ट्रीय धातुविज्ञानी पुरस्कार योजना : आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, 2022

आवेदन केवल ऑनलाइन प्राप्त किये जायेंगे

इस्पात मंत्रालय ने राष्ट्रीय धातुविज्ञानी पुरस्कार 2022 को अनुमति दे दी है। आवेदन आज से लिये जायेंगे और उन्हें प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, 2022 है। आवेदन एनएमए पोर्टल के जरिये केवल ऑनलाइन लिये जायेंगे। एनएमए पोर्टल का पता "https://awards.steel.gov.in/" है।

अगला आर्टिकल