ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 15 January 2023
दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार
नेपाल विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई
नेपाल के कोसाकी जिले के पोखरा में हुए एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 72 लोग सवार थे, जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी कर रहा है।
निजाम मुकर्रम जाह का तुर्की में निधन, हैदराबाद में किया जाएंगे सुपुर्द-ए-खाक
हैदराबाद के आखिरी निजाम उस्मान अली खान के पोते निजाम मीर बरकत अली खान सिद्दीकी मुकर्रम जाह का शनिवार को तुर्की में निधन हो गया है। वह हैदराबाद के आठवें निजाम थे।
मदुरै : जल्लीकट्टू में 23 घायल
रविवार को तमिलनाडु के मदुरै जिले के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू के आयोजन में कम से कम 23 लोग घायल हो गए।
सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा विरासत को जोड़ेगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय : नया सत्र शुरू होने से पहले जाति प्रमाण पत्रों की जांच की मांग
दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्रों के जाति प्रमाण पत्रों की जांच कराने की मांग की जा रही है। बता दें कि इस वर्ष अंडरग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सिज में एडमिशन 31 दिसम्बर 2022 तक हुए हैं। शिक्षक संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जाति प्रमाण पत्रों की जांच के लिए कॉलेज प्रिंसिपलों को सर्कुलर जारी किए जाएं और एक महीने के अंदर यह जांच हो।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 2023 में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव और फिर 2024 में लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
रोहतक में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे
हरियाणा के रोहतक में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते दिल्ली की ओर आने-जाने वाला रोहतक-जींद रूट प्रभावित है। इसके चलते 4 ट्रेनें लेट हो गई और 2 को रद्द कर दिया गया।
सेना दिवस पर राष्ट्रपति, पीएम और गृहमंत्री ने जवानों को नमन किया
भारतीय सेना आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रही है। देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। आजादी के बाद पहली बार भारतीय सेना दिवस बेंगलुरू में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सेना के वीर जवानों को नमन किया।
दिल्ली में दर्ज हुआ तापमान 4.7 सेल्सियस, छाया रहेगा घना कोहरा
रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र के आसपास का तापमान रविवार सुबह 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 15 से 18 जनवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीत लहर चलने की भविष्यवाणी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस है। चुरू (पश्चिम राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीसरा वनडे : भारत ने श्रीलंका को 391 रनों का दिया लक्ष्य
विराट कोहली (166 नाबाद) और शुभमन गिल (116) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने तीसरे और अंतिम मैच में रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को 391 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 390 रन बनाए।
यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमले में मरने वालों की संख्या 21 हुई
यूक्रेन के निप्रो में नौ मंजिला अपार्टमेंट इमारत पर रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 21 हो गई।
पाकिस्तान में सिलेंडर ब्लास्ट में 6 की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा में एक गैस सिलेंडर विस्फोट में चार बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी।
एप्पल ने माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर म्यूजिक, टीवी, डिवाइस ऐप जारी किए
एप्पल ने माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर विंडोज 11 के लिए चुपचाप अपने म्यूजिक, टीवी और डिवाइस ऐप के प्रिव्यू वर्जन्स जारी किए हैं।
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें