/hastakshep-prod/media/post_banners/mMBiBJwfxilEk2Y1FVY7.jpg)
ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 16 October 2022
दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार
कल होगा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, तैयारियां पूरी
देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए कल सोमवार को मतदान होना है, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। देशभर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे।
घाटी में मारे गए कश्मीरी पंडित का जम्मू में हुआ अंतिम संस्कार
कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की गोली के शिकार हुए कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट का रविवार को जम्मू में अंतिम संस्कार किया गया।
भारत में कोविड-19 के 2,401 नए मामले दर्ज किए गए, 21 मौतें
भारत में पिछले 24 घंटों में 2,401 नए मामले सामने आए हैं, जबकि शनिवार को 2,430 नए मामले दर्ज किए गए थे।
अमित शाह ने राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर बुलाया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा के सूरजकुंड में 27-28 अक्टूबर को सभी राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर बुलाया है। गृहमंत्री अमित शाह ने इसके लिए सभी राज्यों के गृह मंत्रियों को आमंत्रित किया है। इस बैठक के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है।
सत्य मोहन जोशी का निधन
नेपाल के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले साहित्यकार और इतिहासकार सत्य मोहन जोशी का 103 वर्ष की उम्र में केआईएसटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया।
शी जिनपिंग ने चेताया, ताइवान में सेना उतारने से पीछे नहीं हटेगा चीन
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक में रविवार को अपने उद्घाटन भाषण के दौरान, चीनी नेता (राष्ट्रपति) शी जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को एक 'विश्वस्तरीय सेना' बनाने के प्रयासों में तेजी लाने की कसम खाई।
मेक्सिको में सामूहिक गोलीबारी में 12 की मौत
मेक्सिको के गुआनाजुआतो प्रांत के इरापुआटो शहर में एक बार में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन से तीन की मौत, 55,000 से अधिक लोग प्रभावित
पिछले 72 घंटों में श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई है और 13,902 घरों के 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।