Best Glory Casino in Bangladesh and India! # Coroas Gostosas

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 18 सितंबर 2022 की खास खबर

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 18 September 2022 दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार | शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार उपराष्ट्रपति का मीडिया से न्यायपालिका के बारे में रिपोर्टिंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने …

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 18 सितंबर 2022 की खास खबर Read More »

headlines breaking news

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 18 September 2022

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार | शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

उपराष्ट्रपति का मीडिया से न्यायपालिका के बारे में रिपोर्टिंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से न्यायपालिका के बारे में रिपोर्टिंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि हमें न्यायाधीशों की गरिमा और न्यायपालिका के लिए सम्मान को बनाये रखना चाहिए, क्योंकि ये कानून के शासन और संवैधानिकता के मूल सिद्धांत हैं।

आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित पहले ‘न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा स्मृति व्याख्यान’ में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत, निष्पक्ष और स्वतंत्र न्याय प्रणाली; लोकतांत्रिक मूल्यों के फलने-फूलने और प्रभावी होने की सबसे सुरक्षित गारंटी है।

वाई. एस. शर्मिला ने बताया खुद की जान को खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक और अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला ने अपने पिता और आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मृत्यु के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। तेलंगाना पदयात्रा पर निकलीं शर्मिला ने सनसनीखेज दावा किया कि उनकी भी हत्या की योजना बनाई जा रही है।

तमिलनाडु में सलेम हाइवे पर ट्रक और मिनीबस की टक्कर में छह की मृत्यु

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु में सलेम-चेन्नई हाइवे पर आज सुबह पेटानिकेनपालयम में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।

पुडुचेरी में बढ़े इन्फ्लुएंजा के मामले, कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्कूल बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसके चलते कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल 25 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

भारत में कोरोना के 5,664 नए मामले, 35 मौतें दर्ज

रविवार को भारत ने पिछले 24 घंटों में 5,664 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए। यह आंकड़ा पिछले दिन यानी शनिवार को सामने आए 5,747 से मामूली वृद्धि पर है।

ताइवान में बड़ा हादसा, 6.9 तीव्रता से आया भूकंप, ढही इमारत, पटरी से उतरी ट्रेन

पूर्वी ताइवान के हुलिएन काउंटी में स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 आंकी गई।

चीन बस दुर्घटना में 27 की मौत, 20 घायल

चीन के गुइझोऊ प्रांत में रविवार तड़के एक बस के पलट जाने से 27 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

दिलीप टिर्की ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Din bhar ki Khabar | news of the day, Hindi news | top news | Politics | 18 September| hastakshep

हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Scroll to Top