Advertisment

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 19 अक्टूबर 2022 की खास खबर

author-image
hastakshep
19 Oct 2022
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें | 08 मई 2022 की खास खबर

Advertisment

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 19 October 2022

Advertisment

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

Advertisment

पटाखों के भंडारण, बिक्री, फोड़ने पर दिल्ली सरकार ने रोक लगाई, उल्लंघन पर छह माह की जेल

Advertisment

दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिवाली से पहले राजधानी में पटाखों के भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

Advertisment

अशोक गहलोत का दिवाली कार्यक्रम, महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की मेजबानी करेंगे

Advertisment

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले करीब 231 बच्चों को 21 अक्टूबर को दीवाली कार्यक्रम के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया है।

Advertisment
जातीय ढांचा, धार्मिक विभाजन भाजपा के उद्देश्यों में शामिल : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा का उद्देश्य जाति के ढांचे को बनाए रखना है, यह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं पुरुषों के अधीन रहें और भारत को क्षेत्रीय आधार पर विभाजित करें।

देश में सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए- दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है। इसलिए इस विषय पर समग्रता से व एकात्मता से विचार करके सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे बोले : हम संगठन को मजबूत करेंगे व चुनौतियों से लड़ेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अब नए अध्यक्ष होंगे। उनकी जीत के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उनके आवास 10 राजा जी मार्ग मुलाकात करनी पहुंची, वहीं 26 अक्टूबर को वह अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे।

सर्व-समावेशी, समानता के लिए गांधी जी के विचारधाराओं का पालन करें : एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया ताकि समाज समावेशी बने, समृद्ध विविधता वाले देश में सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

गुटेरेस ने 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दक्षिण मुंबई के होटल ताजमहल पैलेस का दौरा किया और 26 नवंबर, 2008 के आतंकी हमलों में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले के आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम, लुकआउट नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर में टीवी कलाकार और ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी दंपत्ति पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है, वहीं लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया जा रहा है, ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें।

आशंका बढ़ रही, पुतिन काला सागर पर परमाणु हथियार विस्फोट कर सकते हैं

रूस के अंदर आशंकाएं बढ़ रही हैं कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर चौतरफा युद्ध की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं, इस अटकलों के बीच कि राष्ट्रपति काला सागर पर परमाणु प्रदर्शन का सहारा ले सकते हैं क्योंकि उनका आक्रमण विफल हो रहा है।

बांग्लादेश में एक दिन में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले आए सामने

बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में कुल 900 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जो इस साल अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी बांग्लादेश स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने दी है।

Din Bhar ki Khabar | news of the day, Hindi news | top news | Politics | 19 October hastakshep

Advertisment
सदस्यता लें