Advertisment

ब्रेकिंग : दिन भर की टॉप हेडलाइंस। आज की बड़ी खबरें | 20 अप्रैल 2022

author-image
hastakshep
20 Apr 2022
तीन दिन बाद भी मजदूर का पोस्टमार्टम नहीं, रिहाई मंच ने कहा कि सरकार कम से कम मरने के बाद इस तरह का व्यवहार न करे

Advertisment

20 अप्रैल 2022 की बड़ी खबर, टॉप 10 सुर्खियां 20 अप्रैल 2022, 20 अप्रैल 2022 की ब्रेकिंग न्यूज, 20 अप्रैल 2022 की प्रमुख सुर्खियां, 21 अप्रैल 2022 के लिए स्कूल असेंबली के लिए हिंदी में समाचार सुर्खियां

Advertisment

Top headlines of India today. Today’s big news 20 April 2022

Advertisment

भारत में कोविड मामलों में वृद्धि, 24 घंटे में 2,067 नए केस

Advertisment

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए, जबकि बीते दिन में कोरोना के 1,247 मामले दर्ज किए गए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को दी।

Advertisment

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस, फिलहाल बंद नहीं किए जाएंगे स्कूल

Advertisment

लंबे अरसे बाद दिल्ली में खोले गए स्कूल फिलहाल बंद नहीं किए जाएंगे। दरअसल दिल्ली में कोरोना के नए केस बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 632 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली और एनसीआर के कई स्कूलों में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थिति का आकलन करने के उपरांत दिल्ली सरकार का कहना है कि स्थिति अभी इतनी गंभीर नहीं है और दिल्ली में फिलहाल ऑफलाइन कक्षाएं चालू रहेंगी अर्थात् स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे।

Advertisment

दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपए का जुर्माना

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राधिकरण के अधिकारी ने यह भी कहा कि जो मास्क पहनता नजर नहीं आएगा उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

योगी का आदेश : सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों में बढ़ रहे कोविड केसों को लेकर उत्तर प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीआर के जिलों तथा लखनऊ में सभी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

अल बद्र कैडर अर्जुमंद गुलजार डार को केंद्र ने आतंकवादी घोषित किया

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी संगठन अल बद्र के सक्रिय सहयोगी अर्जुमंद गुलजार डार को आतंकवादी घोषित किया है।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का जमीयत उलमा-ए-हिंद ने किया स्वागत

दिल्ली के जहांगीरपुरी में निगम प्रशासन ने आज अवैध निर्माण, अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने सुबह सुनवाई के दौरान इलाके में डिमोलिशन ड्राइव पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद अध्यक्ष जमीयत उलमा-ए-हिंद मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में विध्वंस अभियान में सर्वोच्च न्यायालय के तत्काल हस्तक्षेप का स्वागत किया है।

वृंदा करात का आरोप सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी

माकपा नेता वृंदा करात ने आज जहांगीरपुरी का दौरा कर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है।

चीनी अतिक्रमण पर भी हो 'बुलडोजर' की कार्रवाई- कांग्रेस

 सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद दिल्ली के जहांगीरपुरी में एमसीडी की कार्रवाई जारी रही। इसको लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसे 'सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना' करार दिया है।

देश में कोयले की कमी : कांग्रेस ने कहा, छोटे उद्योगों को कुचल देगा बिजली संकट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिजली की स्थिति पर संबंधित विभाग के साथ बैठक के एक दिन बाद, कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि देश में केवल आठ दिन का कोयला बचा है।

चीनी भाषा वैश्विक संवाद का हिस्सा होना चाहिए- यूएनडब्ल्यूटीओ महासचिव

20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस है। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीनी भाषा वैश्विक संवाद का एक अभिन्न अंग होना चाहिए।

दिल्ली, एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर के जिलों में भीषण गर्मी की लहर के बाद राहत की खबर सामने आई है। राज्य में बुधवार की रात को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है।

खबरों में : मुंबई इंडियंस, राकेश झुनझुनवाला, सैमसंग, इंडियन प्रीमियर लीग, भारत, संदीप खोसला, रिलायन्स इण्डस्ट्रीज, चेन्नई सुपर किंग्स, भारतीय स्टेट बैंक, अबु जानी।

Advertisment
सदस्यता लें