Advertisment

एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 21 दिसंबर 2022 की खास खबर

author-image
hastakshep
21 Dec 2022
New Update
ऊर्जा प्रबंधन के अड़ियल रवैये से प्रदेश में पैदा हो सकती है बिजली संकट की अप्रिय स्थिति

big news till now

Advertisment

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 21 December 2022

Advertisment

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

Advertisment

मणिपुर में स्कूल बस पलटी, 15 छात्रों की मौत, जानिए पूरा मामला

Advertisment

मणिपुर के नोनी जिले में टूर पर जा रही एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बस में 36 छात्र और टीचर्स भी मौजूद थे। स्टडी टूर पर जाते वक्त बस ओल्ड कछार रोड पर फिसल गई। मृतकों में 5 छात्राएं हैं। घटना सुबह 11.30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया जा रहा है।

Advertisment

चीन में होंगे 80 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद हो सकती है 21 लाख मौतें

Advertisment

चीन में अगले कुछ महीनों में 80 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी ने कहा कि चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद 21 लाख मौतें हो सकती हैं। एयरफिनिटी ने इसकी वजह चीन में कम वैक्सीनेशन और एंटीबॉडीज में कमी को बताया है। चीन में संक्रमण के हालात 2020 की याद दिला रहे हैं। अस्पतालों में सभी बेड भरे हुए हैं। मेडिकल स्टोर्स में दवाएं खत्म हो रही हैं। मरीज इलाज के लिए डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाते देखे जा सकते हैं।

Advertisment
केंद्र सरकार ने राहुल गांधी से यात्रा रोकने की अपील की

केंद्र सरकार ने राहुल गांधी से यात्रा रोकने की अपील की है। इसके लिए कोरोना महामारी बढ़ने का हवाला दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि, देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। सरकार की अपील पर कांग्रेस ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर गए थे? इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का भी बयान आया।

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद : कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर निशाना

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र, महाराष्ट्र और कर्नाटक की बीजेपी सरकारें सीमा विवाद का समाधान करने में विफल रही हैं।

व्हाट्सएप ने नवंबर में भारत में 37 लाख से अधिक आपत्तिजनक खातों पर लगाया बैन

मेटा-स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने बुधवार को कहा कि उसने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में नवंबर के महीने में भारत में 37 लाख से अधिक 'आपत्तिजनक' खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एटा फर्जी एनकाउंटर में 16 साल बाद आया फैसला, पांच को उम्रकैद, चार पुलिसकर्मियों को 5-5 साल की सजा

गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के एटा में साल-2006 में हुए फर्जी एनकाउंटर में 9 पुलिसवालों को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश परवेंद्र कुमार शर्मा की कोर्ट ने तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसवालों को उम्रकैद और 4 पुलिसवालों को 5-5 साल कैद की सजा सुनाई है। फैसला करीब 16 साल बाद आया है। इसके बाद सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

छात्राओं को क्लास में दुपट्टा हटाने को मजबूर करने वाला हेडमास्टर पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डालटनगंज जिले के पांडू प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं का दुपट्टा हटाकर क्लास में बैठने को मजबूर करने के आरोपी हेड मास्टर विश्वनाथ राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी ने जांच में उन पर लगे आरोपों को सही पाया है। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोविड को लेकर अलर्ट, उपमुख्यमंत्री ने चौकसी बढ़ाने के दिए निर्देश

चीन में फिर से कोविड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग जाँच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था शुरू करें। एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी जाये। संक्रमण प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जाँच कराई जाये। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए। ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

आईएमडी ने 25 दिसंबर को तमिलनाडु के छह जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 25 दिसंबर को तमिलनाडु के छह जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा है कि कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर और रामनाथपुरम जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

गौरव गोगोई ने पेगासस मामला पर लोक सभा में लगाया आरोप, गृह मंत्री ने सदन में तथ्य रखने की चुनौती दी

पेगासस जासूसी मामले की गूंज बुधवार को लोक सभा में एक बार फिर सुनाई दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को लोक सभा में पेगासस के जरिए नेताओं और पत्रकारों की जासूसी किए जाने का आरोप लगाया तो इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सदन का इस्तेमाल केवल राजनीतिक आरोप लगाने के लिए नहीं होना चाहिए और अगर कांग्रेस सांसद के पास कोई तथ्य हैं तो उन्हें सदन में उन तथ्यों को भी रखना चाहिए।

भारत जोड़ो यात्रा की 'सफलता' से भाजपा सरकार डरी : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा और मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है।

केंद्र ने निर्भया फंड से राज्यों को 157.49 करोड़ रुपए जारी किए

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस थानों में महिला सहायता डेस्क (डब्ल्यूएचडी) की स्थापना के लिए निर्भया निधि योजना के अंतर्गत राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को कुल 157.49 करोड़ रुपए जारी किए हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में ये जानकारी साझा की है।

आरबीआई गवर्नर ने चेताया अगर क्रिप्टो को बढ़ने दिया गया तो अगला वित्तीय संकट शुरू हो जाएगा

वैश्विक क्रिप्टो मंदी में लाखों निवेशकों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज कहा कि अगर निजी डिजिटल सिक्कों को अनुमति दी जाती है तो अगला वित्तीय संकट क्रिप्टो की वजह से आएगा।

पाकिस्तान में ऊर्जा बचाने के लिए बाजार, रेस्टोरेंट जल्दी बंद होंगे

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को कहा कि सरकार ऊर्जा बचाने के उद्देश्य से नीति के कार्यान्वयन के लिए प्रांतों से संपर्क करेगी।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंचे बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बुधवार को जारी बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने भी गेंदबाजों की श्रेणी में अपनी-अपनी रैंकिंग में छलांग लगाई।

Advertisment
सदस्यता लें