/hastakshep-prod/media/post_banners/mMBiBJwfxilEk2Y1FVY7.jpg)
ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 24 January 2023
दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार | शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार
पीएम मोदी व गृह मंत्री शाह ने उत्तर प्रदेश दिवस पर दी शुभकामनाएं
आज 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्त रप्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। आज ही के दिन 1950 में उत्तरप्रदेश की स्थापना की गई थी।
25 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे इस राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे।
थिएटर स्तरीय सामरिक तैयारी अभ्यास (ट्रोपेक्स-23), भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास
भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री अभ्यास ट्रोपेक्स का 2023 संस्करण वर्तमान में हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहा है। संचालन स्तर का यह अभ्यास द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है और इसमें न सिर्फ भारतीय नौसेना की सभी इकाइयों बल्कि भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल से जुड़ी परिसंपत्तियों की भी भागीदारी होती है। ट्रोपेक्स 23, जनवरी से लेकर 23 मार्च तक की तीन महीने की अवधि के दौरान आयोजित किया जा रहा है।
महाबाहु ब्रह्मपुत्र पर कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले क्रूज को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना
बेंगलुरु में छह से आठ फरवरी, 2023 तक चलने वाले भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्लू) के क्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने आज मेथेनॉल मिश्रित डीजल (एमडी 15) से चलने वाले अंतर्देशीय क्रूज के परीक्षण परिचालन का रस्मी उद्घाटन किया। इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्रम और रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।
इस माह के अंत तक बीजिंग की 92 प्रतिशत आबादी को हो जाएगा कोरोना : अध्ययन
चीन की राजधानी बीजिंग की लगभग 92 प्रतिशत आबादी को 31 जनवरी तक कोविड होगा, यह बात पीयर-रिव्यूड जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित एक नए अध्ययन में सामने आई है।
मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को केरल में दिखाएंगे कांग्रेस और माकपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ माकपा और विपक्षी कांग्रेस के संगठनों ने कहा है कि वे इस डॉक्यूमेंट्री को पूरे राज्य में दिखाएंगे, जबकि भाजपा की राज्य इकाई ने कहा कि वे ऐसा होने नहीं देंगे।
मैंने अपनी पूरी यात्रा के दौरान किसी के खिलाफ नफरत भरा बयान नहीं दिया : राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री के बयान पर जवाब में कहा है कि राजनाथ सिंह को उनकी पार्टी चलाती है। ये उनका अपना बयान नहीं हो सकता, उनके पास कोई विकल्प नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि यात्रा के दौरान उन्होंने किसी के खिलाफ नफरत भरा बयान नहीं दिया।
सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान से राहुल गांधी असहमत हैं
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 के सर्जिकल स्ट्राइक पर पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।
कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त हेगड़े ने कहा, न्यायपालिका में केंद्र का दखल खतरनाक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त और सर्वोच्च न्यायालय के (सेवानिवृत्त) न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े ने मंगलवार को न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायिक प्रणाली में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को गलत और खतरनाक करार दिया।
पाकिस्तान पहली डिजिटल जनगणना करने की तैयारी कर रहा
पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) इस साल के अंत में देश की पहली डिजिटल आबादी और आवास जनगणना कराने की तैयारी कर रहा है, जो देश की सातवीं समग्र जनगणना भी होगी।
जैसिंडा अर्डर्न ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आखिरी भाषण दिया
नम आंखों के साथ जैसिंडा अर्डर्न ने मंगलवार को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में अपना अंतिम भाषण उनके उत्तराधिकारी क्रिस हिपकिंस के साथ दिया।
पिछले साल नाइजीरिया में बाढ़ से 662 लोग मारे गए, 24 लाख से अधिक विस्थापित हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाइजीरिया के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 2022 में देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से 662 लोग मारे गए थे और 24 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए थे।