एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 5 सितंबर2022 की खास खबर

hastakshep
05 Sep 2022
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 5 सितंबर2022 की खास खबर एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । 5 सितंबर2022 की खास खबर

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s big news 5 September 2022

दिन भर की खबर | आज की खबर | भारत समाचार |शीर्ष समाचार| हस्तक्षेप समाचार

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में देश के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने शिक्षकों को स्‍मरण किया और कहा कि शिक्षकों ने न केवल उन्हें पढ़ाया बल्कि उन्हें प्यार और प्रेरणा भी प्रदान की। अपने परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर ही वह कॉलेज जाने वाली अपने गाँव की पहली बेटी बनीं।

उन्‍होंने कहा कि उसने जीवन में जो कुछ भी अर्जित किया है उसके लिए वह सदैव अपने शिक्षकों की ऋणी अनुभव करती हैं।

जयराम रमेश का बड़ा आरोप : हवाईअड्डों पर निजी सुरक्षा गार्ड 'भारत तोड़ो यात्रा' का एक संकेत'

भारतीय हवाईअड्डों पर सुरक्षा ढांचे में सरकार बदलाव करने जा रही है। 3,000 से अधिक सीआईएसएफ पदों को खत्म कर अब उनकी जगह ड्यूटी निजी सुरक्षा गार्ड करेंगे। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है और यह खबर भारत तोड़ो यात्रा का एक संकेत देता है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1566646644111998977

झारखंड : हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, भाजपा का बहिष्कार

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में एक बार फिर विश्वास मत हासिल किया है। 82 सदस्यीय सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पर सरकार के पक्ष में 48 मत पड़े, जबकि भाजपा और आजसू पार्टी के सदस्यों ने मत विभाजन के समय सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके साथ ही स्पीकर ने विधानसभा के विशेष सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'आशिकी 3' में आएंगे नजर कार्तिक आर्यन

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेतान कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'आशिकी 3' में नजर आएंगे।

दिल्ली उच्च न्यायलय ने कुछ वेबसाइटों पर 'ब्रह्मास्त्र' की अवैध स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक

कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर स्टार इंडिया द्वारा दायर एक मुकदमे की सुनवाई के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 वेबसाइटों को 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' की स्ट्रीमिंग अवैध रूप से करने से रोक दिया है।

मोटर व्हीकल नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल विजिटिंग इंडिया नियम, 2022 की अधिसूचना जारी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अधिसूचना जीएसआर 680(ई) दिनांक 02.09.2022 के तहत मोटर व्हीकल नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल विजिटिंग इंडिया नियम, 2022 जारी किए हैं। ये नियम भारत के क्षेत्र में प्रवेश करते या चलते समय अन्य देशों में पंजीकृत गैर-परिवहन (व्यक्तिगत) वाहनों की आवाजाही को औपचारिक रूप प्रदान करते हैं।

चुनाव चिन्ह में धर्म के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर आयोग को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें उन राजनीतिक दलों को आवंटित चुनाव चिन्ह और नाम को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जो चिन्ह में धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं या उनके प्रतीक धार्मिक अर्थ रखते हैं।

भारत-चीन सीमा पर झड़पों से नुकसान का ब्योरा मांगने वाली अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार को भारत-चीन सीमा पर झड़पों से लगे क्षेत्र के नुकसान के बारे में जानकारी देने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

भारत में 5,910 नए कोविड मामले, 16 मौतें

भारत में पिछले 24 घंटों में 5,910 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की संख्या 6,809 के मुकाबले थोड़ी कम हैं।

लिज ट्रस होंगी यूके की अगली पीएम

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस आज कंजरवेटिव पार्टी की नेता के रूप में चुनी गई हैं। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को हरा दिया है। ट्रस देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी।

चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 7 लोगों की मौत

चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में आज आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

5 September 2022 | latest news

अगला आर्टिकल