Advertisment

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस। आज की बड़ी खबरें | 22 अप्रैल 2022

author-image
hastakshep
22 Apr 2022
तीन दिन बाद भी मजदूर का पोस्टमार्टम नहीं, रिहाई मंच ने कहा कि सरकार कम से कम मरने के बाद इस तरह का व्यवहार न करे

Advertisment

मृत्युदंड के मामले : दिशानिर्देश तैयार करेगा सर्वोच्च न्यायालय

Advertisment

सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा है कि जल्द ही मृत्युदंड को लेकर गाइडलाइन यानी दिशानिर्देश किया जायेगा, जो पूरे देश की अदालतों के लिये मान्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जस्टिस यू यू ललित, जस्टिस एस रविंद्र भट्ट और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की खंडपीठ ने गाइडलाइन तैयार करने में एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल की मदद भी मांगी है। खंडपीठ ने साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण को भी नोटिस भेजा है।

Advertisment

कांग्रेस ने वीडियो जारी कर बताया राहुल कहां हैं?'

Advertisment

देश में चल रहे घटनाक्रमों से राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहे आलोचकों को चुप कराने के लिए कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें राहुल गांधी को एक 'क्रूसेडर' के रूप में पेश किया गया है।

Advertisment

मनीष सिसोदिया ने अपने विधायकों को पत्र लिखकर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisment

दिल्ली में बुल्डोजर पर हो रही सियासत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर एक गंभीर आरोप लगाया है। सिसोदिया के मुताबिक, भाजपा के गुंडे लोगों को घरों में जाकर धमका रही है कि यदि इतने पैसा नहीं दोगे तो घर पर बुल्डोजर चलवा देंगे।

Advertisment
https://twitter.com/msisodia/status/1517417387737640960

दिल्ली में आयोजित किया होगा विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022

अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ द्वारा आयोजित होने वाला विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 सितंबर महीने में दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादी मारे गए, एक सुरक्षा अधिकारी शहीद

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो आतंकवादी मारे गए और एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया और पांच अन्य घायल हो गए।

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को झारखंड उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को 10 लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की है। उन्हें सजा की आधी अवधि जेल में पूरी कर लेने के आधार पर जमानत दी गई है। लालू प्रसाद यादव को अब तक कुल 4 मामलों में सजा हुई है और अब सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है। इसके बाद उनके जेल से निकलने की राह प्रशस्त हो गई है।

अपने खराब वाहनों को तत्काल वापस लें इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता : गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाओं को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को कहा है कि वे तत्काल अपने खराब वाहनों को वापस लें।

तमिलनाडु में अब अनिवार्य हुआ मास्क लगाना, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश में राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और उल्लंघन करने वालों को 500 रुपये जुर्माना देना होगा।

अगले वर्ष से साल में केवल एक बार होंगी सीबीएसई की 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

 सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अगले वर्ष से पहले की तरह साल में केवल एक बार आयोजित की जाएगी। इस निर्णय के बाद बोर्ड परीक्षाएं दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित नहीं होंगी। हालांकि यह व्यवस्था शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने कक्षा 9 से 12 तक के लिए नया सिलेबस भी घोषित कर दिया है।

इराक में हवाई हमले में आईएस के चार आतंकवादी ढेर

इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत के बीहड़ इलाके में गुरुवार को हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के चार आतंकवादी मारे गए।

रूस ने कमला हैरिस, मार्क जुकरबर्ग पर लगाया प्रतिबंध

रूस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग समेत 29 अमेरिकी नागरिकों और कनाडा के 61 नागरिकों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाए हैं। ये जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में दी है।

खबरों में : सैमसंग गैलेक्सी, कर्मचारी चयन आयोग, टीवीएस मोटर कंपनी, माइक टायसन, चेन्नई सुपर किंग्स, मारुति ऑल्टो, सुकन्या समृद्धि, मुंबई इंडियंस, इंडियन प्रीमियर लीग, करोड़.

Advertisment
सदस्यता लें