संघ मुख्यालय नागपुर में फहराने के लिये भेजा खादी का तिरंगा
Advertisment
आजादी के बावन सालों तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा - मोहन मरकाम
Advertisment
रायपुर, 05 अगस्त 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है।
Advertisment
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देश वासियों को अपने सोशल मीडिया एकांउट की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है और 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अधिकृत ट्वीटर एकांउट, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है और अपने सोशल मीडिया मीडिया के डीपी में तिरंगा झंडा नहीं लगाया है।
Advertisment
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वे अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिये संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करें। इसी संघ मुख्यालय में विगत बावन वर्षों से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है।
Advertisment
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संघ मुख्यालय नागपुर के पते पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा भेजा है। और उन्हें देश की आजादी के दिन 15 अगस्त को संघ मुख्यालय हेडगेवार भवन में फहराने का अनुरोध भी किया है।
पीएम मोदी ने किया फ्लैग कोड का उल्लंघन! Har Ghar Tiranga | Rahul Gandhi | BJP | National Flag