TV panelists make creative use of time in lockdown
नई दिल्ली, 12 मई 2020. कोरोना काल के लॉकडाउन में टीवी डिबेट्स में हिस्सा लेने वाले पैनलिस्ट भी इस समय लगभग खाली हो गए हैं, क्योंकि स्टूडियो में मांग खत्म हो गई है और स्काइप के जरिए डिबेट में मजा नहीं आता है, वैसे भी टीवी एंकर खुद ही सरकारी प्रवक्ता बन गए हैं, लेकिन टीवी पैनलिस्ट ने इस लॉकडाउन में भी सक्रिय रहने का जरिया ढूंढ लिया है।
वाट्सएप पर TV Panelist Of India नाम का एक समूह है। इस समूह में सत्ता पक्ष, विपक्ष से जुड़े व स्वतंत्र राजनीतिक विश्लेषक शामिल हैं। समूह में कुछ पत्रकार, जो टीवी डिबेट्स में रहते हैं, वो भी शामिल हैं। समूह के एडमिन और टीवी पैनलिस्ट एके मिश्रा की पहल पर रोज रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक समूह में काव्य गोष्ठी आयोजित की जाती है, दूसरे टीवी पैनलिस्ट धनोज कुमार संचालन करते हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान टीवी पैनलिस्ट बहस नहीं करते हैं, बल्कि एक दूसरे का उत्साहवर्धन करते हैं।
इस समूह से जनता भी सबक ले सकती है कि पर्दे पर बहस करने वाले लोग भी जब पर्दे पर नहीं होते हैं, तो साधारण मनुष्य होते हैं। इसलिए आप भी जब समाज के बीच हों, तो साधारण मनुष्य ही बने रहिए।
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें